15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस आने वाला है. इस दिन पूरे देश में देशभक्ति का माहौल रहता है. लोग सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को तिरंगे की तस्वीरें, स्टेटस और देशभक्ति से भरे मैसेज शेयर करते हैं. हालांकि, अगर इस बार आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो AI की मदद से अपनी फोटो को शानदार Independence Day फोटो और वीडियो में बदल सकते हैं. यहां हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं. आइए जानते हैं 15 अगस्त के लिए आप कैसे अपनी देशभक्ति से भरी फोटोज और वीडियोज तैयार कर सकते हैं-
ChatGPT से ऐसे बनाएं AI फोटो
इसके लिए सबसे पहले ChatGPT खोलें और अपनी एक साफ फोटो अपलोड करें. कोशिश करें कि फोटो में आपका चेहरा साफ दिख रहा हो. इसके बाद नीचे दिए गए Prompt को कॉपी करके ChatGPT में डालें.
Prompt 1: तिरंगे के साथ शानदार फोटो
English Prompt:
Create a realistic Indian Independence Day portrait using my uploaded photo as the identity reference. Keep my face, hairstyle, skin tone, age and natural body proportions recognizable. Show me standing proudly with the Indian national flag in my hands. Add a soft sunrise background with the Indian flag gently waving in the air. Use natural lighting, realistic skin details, a clean patriotic look, cinematic photography, sharp facial details and vertical 4:5 composition.
हिंदी Prompt:
मेरी अपलोड की गई फोटो से स्वतंत्रता दिवस के लिए एक रियलिस्टिक फोटो तैयार करें. मेरा चेहरा, हेयरस्टाइल, स्किन टोन, उम्र और शरीर का प्राकृतिक आकार पहचान में आने लायक रखें. मुझे भारतीय तिरंगा हाथ में लेकर गर्व के साथ खड़ा दिखाएं. पीछे सूर्योदय का सुंदर माहौल हो और तिरंगा हल्की हवा में लहराता हुआ दिखे. रोशनी प्राकृतिक हो, चेहरा साफ दिखे और फोटो रियलिस्टिक लगे. फोटो का लुक सिनेमैटिक रखें और आकार 4:5 रखें.
Prompt 2: देशभक्ति वाला स्टाइलिश लुक
English Prompt:
Transform my uploaded photo into a premium Indian Independence Day poster. Keep my identity and facial features unchanged. Show me wearing a simple white outfit, standing in front of a soft Indian tricolor background. Add a subtle Ashoka Chakra and gentle light effects. Make the image realistic, elegant and patriotic, with natural skin texture, detailed face, cinematic lighting and vertical 4:5 composition.
हिंदी Prompt:
मेरी अपलोड की गई फोटो को एक शानदार भारतीय स्वतंत्रता दिवस पोस्टर में बदलें. मेरी पहचान और चेहरे के फीचर्स को न बदलें. मुझे साधारण सफेद कपड़ों में दिखाएं और पीछे भारतीय तिरंगे के रंगों वाला सुंदर बैकग्राउंड रखें. अशोक चक्र को हल्के और साफ तरीके से दिखाएं. फोटो रियलिस्टिक, सुंदर और देशभक्ति से भरी हो. त्वचा और चेहरे की डिटेल साफ दिखे. सिनेमैटिक लाइटिंग रखें और फोटो का आकार 4:5 रखें.
फोटो के बाद ऐसे बनाएं AI वीडियो
फोटो तैयार होने के बाद आप इसे Google Flow जैसे AI वीडियो टूल में अपलोड कर सकते हैं. इसके बाद वीडियो Prompt देकर एक छोटा सिनेमैटिक वीडियो बनाया जा सकता है.
Video Prompt 1: तिरंगे के साथ सिनेमैटिक वीडियो
English Prompt:
Animate the uploaded Independence Day photo into a realistic cinematic video. Keep the person's face, identity, hairstyle, clothes and body proportions unchanged. Make the Indian national flag move naturally in a gentle breeze. Add subtle natural body movement and a slow camera push-in toward the person. Keep the background realistic with soft morning light. Use smooth camera motion, realistic fabric movement, natural lighting and cinematic depth of field. Create a respectful and emotional Independence Day mood. Vertical 9:16 video, high detail, realistic motion.
हिंदी Prompt:
अपलोड की गई स्वतंत्रता दिवस की फोटो को एक रियलिस्टिक सिनेमैटिक वीडियो में बदलें. व्यक्ति का चेहरा, पहचान, हेयरस्टाइल, कपड़े और शरीर का आकार बिल्कुल न बदलें. भारतीय तिरंगा हल्की हवा में प्राकृतिक तरीके से लहराता हुआ दिखे. व्यक्ति की हल्की और नेचुरल बॉडी मूवमेंट हो. कैमरा धीरे-धीरे व्यक्ति की तरफ आगे बढ़े. बैकग्राउंड में सुबह की हल्की रोशनी दिखें. कैमरा मूवमेंट स्मूद और कपड़े की मूवमेंट रियलिस्टिक हो. वीडियो में देशभक्ति और सम्मान का माहौल हो. वीडियो वर्टिकल 9:16 में बनाएं.
इन बातों का रखें ध्यान
इन Prompts के साथ आप स्वतंत्रता दिवस के लिए अपनी शानदार फोटोज और वीडियोज तैयार कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि-
हमेशा अपनी साफ फोटो इस्तेमाल करें.
चेहरे पर ज्यादा फिल्टर वाली फोटो न लगाएं.
AI वीडियो बनाते समय Prompt में 'Preserve exact identity', 'Natural Movement' और 'Realistic Motion' जैसे शब्द जरूर रखें.