विज्ञापन

आलू-पनीर छोड़िए... आगरा के इस ठेले पर बिक रहा 'नीम पराठा', वीडियो देखकर लोगों ने पकड़ लिया माथा

Neem Paratha Viral Video : आगरा के एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने आलू और पनीर छोड़ पराठे में नीम की पत्तियां भर दीं. वीडियो वायरल होते ही कोई इसे 'हर्बल पराठा' कहने लगा, तो कई लोगों ने पूछा, 'आखिर इसे खाएगा कौन?'

आलू-पनीर छोड़िए... आगरा के इस ठेले पर बिक रहा 'नीम पराठा', वीडियो देखकर लोगों ने पकड़ लिया माथा
नीम पराठा
Social Media

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे, इसका एक और नमूना आगरा से सामने आया है. यहां एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने ऐसा पराठा बनाया, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली रह गईं. आलू, पनीर या गोभी की जगह उसने पराठे में भर दिया नीम का मसाला. वीडियो सामने आते ही लोगों ने स्वाद से ज्यादा उसके कड़वेपन पर चर्चा शुरू कर दी. किसी ने इसे हेल्दी बताया, तो कई लोगों ने सवाल उठा दिया कि आखिर इतना कड़वा पराठा खाएगा कौन?

पराठे में भर दिया नीम का मसाला

वायरल वीडियो में फूड वेंडर पहले नीम की ताजी पत्तियां तोड़ता है. इसके बाद उन्हें बारीक काटकर प्याज, अदरक और कई मसालों के साथ मिलाता है. यही मिश्रण पराठे की स्टफिंग बनता है. फिर खूब घी डालकर उसे तवे पर सेंका जाता है. वीडियो पर लोगों ने जमकर मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, "इतना घी डालोगे तो करेला पराठा भी खा लेंगे." दूसरे ने मजाक में कहा, "अब मोबाइल खोलने से भी डर लगने लगा है." वहीं एक और यूजर ने पूछा, "इसे खाकर स्वाद कैसा आया, इसकी भी वीडियो दिखाओ."

कुछ लोगों ने सेहत पर भी उठाए सवाल

जहां कुछ लोग इसे अलग तरह का प्रयोग बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इतनी ज्यादा नीम की पत्तियां इस्तेमाल करने पर चिंता भी जताई. कुछ का कहना था कि सीमित मात्रा में नीम ठीक है, लेकिन इतनी मात्रा में इसका इस्तेमाल सही नहीं माना जाता. ये पेट में हेल्दी बैक्टिरिया को भी नुकसान पहुंचा सकता है. सोशल मीडिया पर अलग दिखने की होड़ में रोज नए-नए फूड एक्सपेरिमेंट सामने आते रहते हैं. इनमें से कुछ लोगों को पसंद आते हैं, जबकि कुछ सिर्फ हैरानी और बहस का कारण बन जाते हैं. आगरा का यह नीम पराठा भी फिलहाल उन्हीं वायरल फूड वीडियो में शामिल हो गया है, जिस पर लोग स्वाद से ज्यादा उसके आइडिया की चर्चा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- मन है भारी, आंखें नम... 46 साल बाद रिटायर हुए पिता, बेटी ने दी शानदार फेयरवेल स्पीच, वायरल हो रहा दिल छूने वाला वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neem Paratha, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com