विज्ञापन

30 साल दिल्ली में रहकर हैदराबाद शिफ्ट हुआ शख्स, बोला- अब पत्नी के बाहर जाने पर डर नहीं लगता… वायरल Video

दिल्ली में 30 साल बिताने के बाद हैदराबाद शिफ्ट हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक ने दावा किया कि हैदराबाद आने के बाद उसकी चिंता कम हो गई और अब वह पहले से ज्यादा सुरक्षित और शांत महसूस करता है.

30 साल दिल्ली में रहकर हैदराबाद शिफ्ट हुआ शख्स, बोला- अब पत्नी के बाहर जाने पर डर नहीं लगता… वायरल Video
दिल्ली की भागदौड़ छोड़ हैदराबाद में मिली सुकून भरी जिंदगी, युवक का Video वायरल

देश की राजधानी दिल्ली अपनी तेज रफ्तार जिंदगी और भीड़भाड़ के लिए जानी जाती है, लेकिन एक युवक का दावा है कि शहर की यही लाइफस्टाइल उसकी मानसिक शांति छीन रही थी. 30 साल दिल्ली में बिताने के बाद जब वह अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद शिफ्ट हुआ, तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि हैदराबाद आने के बाद उसकी चिंता लगभग खत्म हो गई है और जिंदगी पहले से ज्यादा शांत महसूस होती है.

'अब Anxiety नहीं होती'

नई दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े पर्व शर्मा योद्धा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. वजह है उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें उन्होंने दिल्ली छोड़कर हैदराबाद शिफ्ट होने के बाद जिंदगी में आए बदलाव के बारे में खुलकर बात की है. पर्व ने बताया, कि वह करीब 30 साल तक दिल्ली में रहे, लेकिन काम के सिलसिले में दो साल पहले अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद आ गए. उनका कहना है कि इस शहर ने उनकी मानसिक शांति और सुरक्षा की भावना को पूरी तरह बदल दिया.

'दिल्ली में हमेशा सतर्क रहना पड़ता था'

वीडियो में पर्व बताते हैं कि दिल्ली में रहते हुए हमेशा एक डर और सतर्कता का माहौल रहता था. सड़क पर फोन इस्तेमाल करना हो या ज्वेलरी पहनकर निकलना, हर समय चोरी या छिनैती का डर बना रहता था. उन्होंने यह भी कहा, कि जब घर की महिलाएं रात में अकेले बाहर जाती थीं, तो परिवार लगातार उनकी लोकेशन ट्रैक करता था और फोन पर संपर्क बनाए रखता था. यह चिंता धीरे-धीरे जिंदगी का सामान्य हिस्सा बन चुकी थी.

देखें Video:

हैदराबाद में मिली मानसिक शांति

पर्व के मुताबिक, हैदराबाद आने के बाद उनकी सोच और जिंदगी दोनों बदल गईं. उन्होंने कहा, कि अब वह और उनकी पत्नी देर रात भी बाहर आराम से घूम लेते हैं और उन्हें पहले जैसी चिंता महसूस नहीं होती. उन्होंने तेलंगाना पुलिस की भी तारीफ की. पर्व ने कहा कि दो साल में उन्हें सिर्फ एक बार रूटीन चेकिंग के लिए रोका गया और पुलिसकर्मी बेहद सम्मानजनक और मददगार थे.

लोगों ने भी किया सपोर्ट

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पर्व की बातों से सहमति जताई. एक यूजर ने लिखा, कि हैदराबाद ऐसा शहर है जो हर किसी को अपना बना लेता है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, कि दिल्ली की तुलना में दक्षिण भारत के लोग ज्यादा शांत और जमीन से जुड़े हुए हैं. हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हर शहर की अपनी चुनौतियां होती हैं. एक यूजर ने बताया, कि हैदराबाद में उसका फोन दो बार चोरी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसे वहां रहना काफी पसंद है.

वायरल हो रहा वीडियो

पर्व शर्मा योद्धा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं और कई यूजर्स इसे मानसिक शांति मायने रखती है का सबसे बड़ा उदाहरण बता रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: दूल्हे ने चलती कार से विदेशी टूरिस्ट्स को दिया शादी का कार्ड, वायरल Video ने लोगों को कर दिया इमोशनल

2 दिन नहीं आईं टीचर, छोटी स्टूडेंट ने दिया ऐसा प्यार भरा सरप्राइज, Video ने हर किसी को किया इमोशनल

कौन हैं अनु शर्मा? जो Google की नौकरी छोड़ पहुंची Palantir, इनके फैसले ने क्यों सबको किया हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com