हैदराबाद की एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने शहर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बताया है. उसके अनुभव ने लोगों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है.
रात 11 बजे अकेले वॉक, नहीं हुआ डर
इंस्टाग्राम पर लीशा नाम की महिला ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि वह रात 11 बजे अकेले घर लौट रही थी. उसने कहा कि वह पूरी तरह अकेली थी. रास्ते में उसे किसी तरह की छेड़छाड़ या असुरक्षा महसूस नहीं हुई. करीब 4 किलोमीटर तक वॉक करने के बावजूद वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रही थी. महिला ने वीडियो में कहा, इतना सेफ मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया.
देखें Video:
हैदराबाद ने बदली सोच
लीशा ने बताया कि पहले उसका सपना मुंबई में बसने का था, लेकिन नौकरी के लिए हैदराबाद आने के बाद उसकी सोच पूरी तरह बदल गई. उसने कहा, शहर बहुत खूबसूरत है. रात का मौसम ठंडा और सुकून देने वाला होता है. इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है और यहां के लोग काफी विनम्र हैं. पहले वह हैदराबाद को एक पुराना शहर मानती थी, लेकिन यहां आकर उसका नजरिया बदल गया.
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर अलग-अलग राय दी. कुछ यूजर्स ने महिला की बात से सहमति जताई. एक ने कहा, मैं अभी हैदराबाद शिफ्ट हुआ हूं, और मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं. दूसरे ने कहा, हैदराबाद एक बहुत प्यारा शहर है. तीसरे ने कहा, एक बार यहां आ जाओ, फिर जाने का मन नहीं करता. हालांकि, कुछ लोगों ने शहर की सुरक्षा को लेकर अलग अनुभव भी शेयर किए.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 1 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा, अब पछता रहा शख्स! नोएडा की सोसायटी का Video वायरल, लक्ज़री फ्लैट का बुरा हाल
रात 1 बजे स्टेशन पर बेटी का इंतज़ार करते दिखे पिता, वायरल Video ने जीत लिया लोगों का दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं