एलन मस्क ट्विटर के प्रमुख होने के साथ-साथ ऐसी शख्सियत भी हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. खासतौर से ट्विटर की बागडोर संभालने के बाद से ही वह सुर्खियों में छाए हुए हैं. एक बार फिर एलन मस्क का एक ट्वीट चर्चा में है. इस बार एलन मस्क का जो अंदाज नजर आ रहा है, वो न सिर्फ हैरान करेगा, बल्कि आपको सोच में भी डाल देगा कि, तस्वीर में दिख रहा शख्स वाकई एलन मस्क है. दुनियाभर के सबसे रइस लोगों में शुमार एलन मस्क इस पिक में सूमो पहलवान का सामना करते नजर आ रहे हैं.
सूमो पहलवान से लिया पंगा
ट्विटर पर एलन मस्क की इस निराली फोटो को शेयर किया है DogeDesigner नाम के ट्विटर हैंडल ने, जिसमें एक सूमो रेस्लर नजर आ रहा है और पहलवान के सामने, जो शख्स है वो कोई और नहीं, बल्कि खुद एलन मस्क हैं. तस्वीर जरा ब्लर सी है तो शायद आप पहली नजर में एलन मस्क को न पहचान सकें, लेकिन गौर से देखने में आपको अंदाजा हो जाएगा कि, ट्वीट शेयर करने वाला शख्स मजाक नहीं कर रहा है, सूमो का सामना कर रहा शख्स एलन मस्क ही हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
यहां देखें पोस्ट
Elon Musk fighting a sumo wrestler. @elonmusk pic.twitter.com/HKiwOM5PaL
— DogeDesigner (@cb_doge) March 5, 2023
मस्क ने साझा किया दर्द
अगर आपको गौर से देखने के बाद भी यकीन न हो तो खुद एलन मस्क ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि, सूमो पहलवान से पंगा लेने वाला कोई और नहीं खुद वही हैं, क्योंकि एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया है. एलन मस्क ने इस ट्वीट पर कमेंट किया है कि, डिस्क क्रश होने का आठ साल पुराना दर्द वो आज तक नहीं भुला सके हैं.
~8 years of pain from a crushed disc
— Elon Musk (@elonmusk) March 5, 2023
इस ट्वीट पर एक यूजर ने सवाल किया है कि, 'ऐसा कौन सा एडवेंचर है जो आपने नहीं आजमाया है.' वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल किया है कि, 'क्या ये वाकई एक सीरियस फाइट थी या मजाक था.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं