अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक प्लास्टिक सर्जन ने 70 साल की महिला का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. सर्जरी से पहले महिला का चेहरा काफी झुर्रियों वाला और ढीला नजर आ रहा था, जिससे वह अपनी उम्र से काफी ज्यादा बड़ी दिखती थी. महिला ने खुद कहा था कि वह 90 साल की लगती है, इसलिए उसने प्लास्टिक सर्जरी कराने का फैसला लिया.
डॉक्टर ने किया कमाल
इस सर्जरी को अंजाम दिया मशहूर प्लास्टिक सर्जन Dr. Carl Truesdale ने, जो बेवर्ली हिल्स में अपनी क्लिनिक चलाते हैं. उन्होंने इस ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया. सर्जरी के बाद कुछ ही हफ्तों में महिला का चेहरा पूरी तरह बदल गया. झुर्रियां कम हो गईं, स्किन टाइट दिखने लगी और चेहरा पहले से कहीं ज्यादा जवां नजर आया. महिला ने खुशी जताते हुए कहा, कि डॉक्टर ने सच में उसकी उम्र 30 साल कम कर दी है और अब वह खुद को 40 साल जैसा महसूस करती है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर 1.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा- इतना नेचुरल फेसलिफ्ट मैंने पहले कभी नहीं देखा. दूसरे यूजर ने लिखा- कमाल का काम है, बिल्कुल नैचुरल लग रहा है. तीसरे यूजर ने लिखा, अगर बालों का रंग बदल दें तो 40-45 की लगेंगी.
देखें Video:
क्या होता है फेसलिफ्ट?
फेसलिफ्ट, जिसे मेडिकल भाषा में Rhytidectomy कहा जाता है, एक कॉस्मेटिक सर्जरी है जिसका उद्देश्य चेहरे और गर्दन की बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करना होता है. इसमें त्वचा को ऊपर उठाया जाता है. ढीली स्किन को टाइट किया जाता है. अतिरिक्त फैट को हटाया या संतुलित किया जाता है और मसल्स और टिशू को फिर से सेट किया जाता है. इससे चेहरा ज्यादा यंग और फ्रेश दिखने लगता है.
कितने समय में मिलते हैं रिजल्ट?
फेसलिफ्ट के बाद रिकवरी में आमतौर पर 2 से 4 हफ्ते का समय लगता है. सूजन कम होने के बाद असली रिजल्ट नजर आने लगता है. इस केस में भी कुछ ही हफ्तों में महिला का चेहरा पूरी तरह बदल गया और वह पहले से काफी यंग दिखने लगी. फेसलिफ्ट जैसी सर्जरी उम्र को सच में कम नहीं करती, लेकिन चेहरे के लुक को इतना बदल देती है कि व्यक्ति अपनी उम्र से काफी छोटा दिख सकता है. इस वायरल केस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आधुनिक कॉस्मेटिक सर्जरी कितनी एडवांस हो चुकी है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: गले में 8 साल तक फंसी रही मेटल की 12 सेमी चॉपस्टिक, पता चलने पर भी डॉक्टर के पास नहीं गया शख्स और फिर...
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से ठगी, CISF की सलाह नजरअंदाज कर T3 से T2 के लिए ली कैब, हुआ ठगी का शिकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं