Woman Earn Lahks In 3 Hours: पैसे कमाना आसान नहीं है. चंद रुपयों को कमाने के चक्कर में लोग घंटों कड़ी मेहनत करते हैं. कुछ दिन-रात नौकरी कर के भी उतना नहीं कमा पाते हैं, जितनी उन्होंने मेहनत की होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो महज कुछ घंटों में अच्छा-खासा पैसा छाप (कमा) लेते हैं. हाल ही में एक महिला के पैसे कमाने के तरीके ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है. दरअसल, महिला ने दावा किया है कि उसने मात्र 3 घंटे में 4.4 लाख रुपये कमाए...कैसे? चालिए आपको भी बताते हैं. महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात का खुलासा किया है कि, आखिर वो कैसे 3 घंटे में लाखों रुपये कमा रही हैं.
यहां देखें पोस्ट
I got paid INR 4,40,000 approx. ($5,200) from ONE client this month.
— Shweta Kukreja (@ShwetaKukreja_) September 27, 2024
And spent ONLY 3 hours working on his social media strategy.
Days like these make the work more satisfying and make it all worth it. pic.twitter.com/M8Oc2NQ6aZ
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महिला ने खोला राज
सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा किए गए दावे ने लोगों को शॉक कर दिया है, जिसमें उसने बताया कि उसने महज 3 घंटे में 4.4 लाख रुपये कमाए हैं. इस अनोखी कमाई की कहानी ने इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना दिया है और कुछ लोगों ने इसे एक वायरल होने के लिए किया गया हाइप भी मान लिया है. महिला ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उसके बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई रकम की सूचना थी. उन्होंने लिखा, "इस महीने एक क्लाइंट से मुझे लगभग 4,40,000 रुपये (5,200 डॉलर) की पेमेंट मिली. मैंने सिर्फ 3 घंटे उसके लिए सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी पर काम किया." महिला ने आगे कहा, "यकीनन ऐसे दिन काम को और भी संतोषजनक बना देते हैं और मेहनत की असली वैल्यू दिखती है." उन्होंने स्पष्ट किया कि, उनकी फीस उनकी विशेषज्ञता पर आधारित है, ना कि उन 3 घंटों पर जो उन्होंने काम करने में लगाए.
7 लाख से अधिक लोग देख चुके है पोस्ट
इस दावे ने कई यूजर्स को प्रभावित किया, जबकि कुछ ने इसे संदेह की दृष्टि से देखा. एक यूजर ने लिखा, "क्या यह सच में संभव है? अगर ऐसा है तो हमें भी ऐसा कुछ करना चाहिए." वहीं, अन्य यूजर्स ने इसे केवल एक प्रचार का तरीका बताया. महिला ने अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा, "कई वर्षों के एक्सपीरियंस के बाद, क्लाइंट्स समय के बजाय मेरी एक्सपर्टीज के लिए भुगतान करते हैं. अगर उन्हें सिर्फ घंटे के हिसाब से पे करना होता, तो यह काम बहुत सस्ते में हो जाता." इस पोस्ट ने यह संदेश भी दिया है कि किसी भी काम में विशेषज्ञता की कीमत होती है. इस वायरल पोस्ट ने यह भी साबित किया कि सोशल मीडिया पर एक सही रणनीति और विशेषज्ञता के साथ काम करने पर उत्कृष्ट परिणाम मिल सकते हैं. माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर इस पोस्ट को @ShwetaKukreja_ नाम की यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ ही एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है. इस पोस्ट को अब तक 7 लाख 39 हजार व्यूज और 5.7 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.
ये भी देखेंः- सोते-सोते ऐसे लखपति बनीं महिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं