इंटरनेट की दुनिया बड़ी ही अजीब है. यहां कब क्या देखने और सुनने को मिल जाए कह नहीं सकते. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही कुछ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके बारे में जानकर यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, हाल ही में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने साबुन (soap) की टिकियों की मदद से एक पूरी की पूरी बिल्डिंग को ही अपनी जगह से खिसका दिया, जिसका टाइमलैप्स वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए.
220 टन वजनी बिल्डिंग को साबुन की मदद से किया शिफ्ट
दरअसल, कनाडा (Canada) के नोवा स्कोटिया (Nova Scotia) एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एक पूरी की पूरी बिल्डिंग (Elmwood building) को साबुन की टिकियों का इस्तेमाल करके खिसका दिया. बताया जा रहा है कि, 220 टन वजनी बिल्डिंग को शिफ्ट करने के लिए आइवरी साबुन की लगभग 700 टिकियों का इस्तेमाल किया गया. ये पढ़कर हैरानी होना लाजिमी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साबुन की 700 टिकियों की मदद से एस. रशटन कंस्ट्रक्शन फर्म की टीम ने होटल को नई जगह पर शिफ्ट कर दिखाया. कंपनी के मालिक शेल्डन रशटन ने बताया कि, आइवरी साबुन का इस्तेमाल कर के उन्होंने बिल्डिंग को स्टील फ्रेम में उतार लिया. इसके पीछे की वजह है साबुन का नरम होना.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर?
यहां देखें वीडियो
30 फीट दूर शिफ्ट की गई बिल्डिंग
बताया जा रहा है कि, साल 1826 में हैलिफैक्स (Halifax) में मौजूद इस बिल्डिंग को एक घर के रूप में बनाया गया था, जिसे बाद में विक्टोरियन एल्मवुड होटल में बदल दिया गया था, जिसे काफी समय से ढहाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन रियल एस्टेट कंपनी ने होटल (hotel) को खरीदकर उसे ढहने से बचा लिया. इसके लिए उन्होंने इमारत को एक नए स्थान पर ले जाने की योजना बनाई, जो कामयाब भी हो गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बिल्डिंग की शिफ्टिंग का टाइमलैप्स वीडियो कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शेयर किया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे साबुन की मदद से इमारत को 30 फीट दूर खिसका दिया गया. कंपनी के मालिक शेल्डन रशटन ने बताया कि, नई नींव तैयार होने के बाद उनकी योजनाओं में एक और स्थानांतरण शामिल है, जो निकट भविष्य में इस ऐतिहासिक इमारत को संरक्षित करने और पुनर्स्थापित करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं