विज्ञापन

22 साल के लड़के का करोड़ों का 'क्रिप्टो पोर्टफोलियो' वायरल, पर अमीरी का असली राज सुनकर लोग नहीं रोक पा रहे हंसी!

पापा के 38 करोड़ को 9 करोड़ में बदलने का 'हुनर' देख दुनिया हैरान है, इसे कामयाबी कहें या बर्बादी का सबसे महंगा शौक? सोशल मीडिया पर इस 22 साल के 'इन्वेस्टर' की कहानी ने वह तहलका मचाया है कि अच्छे-अच्छे फाइनेंस एक्सपर्ट्स का सिर चकरा गया है.

22 साल के लड़के का करोड़ों का 'क्रिप्टो पोर्टफोलियो' वायरल, पर अमीरी का असली राज सुनकर लोग नहीं रोक पा रहे हंसी!
38 करोड़ फूंके और बन गए 'सेल्फ-मेड' करोड़पति, 22 साल के लड़के की ऐसी 'कामयाबी' देख इंटरनेट ने पकड़ लिया सिर!
SOCIAL MEDIA

Self-made Millionaire Viral: आजकल सोशल मीडिया पर 'सेल्फ-मेड' करोड़पतियों की बाढ़ आई हुई है, लेकिन इस 22 साल के 'इन्वेस्टर' की कहानी सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. भाई साहब ने 9 करोड़ का पोर्टफोलियो दिखाकर 30 की उम्र में रिटायर होने का दावा किया, पर जब असलियत खुली तो पता चला कि यह 'सफलता' नहीं, बल्कि जायदाद की 'बर्बादी' की दास्तान है.

अब्बू की दौलत और क्रिप्टो का स्वैग (Crypto Loss Story)

इंटरनेट पर इन दिनों एक अजीबोगरीब 'सक्सेस स्टोरी' वायरल हो रही है. क्विंटन फ्रैंकोइस नाम के एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने एक ऐसे युवा निवेशक का कच्चा चिट्ठा खोला है, जो खुद को बड़ा भारी खिलाड़ी समझ रहा था. इस 22 साल के लड़के ने सीना चौड़ा करके बताया कि उसके पास 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 9.46 करोड़ रुपये का क्रिप्टो पोर्टफोलियो है. लोग हैरान थे कि इतनी कम उम्र में इतना पैसा आया कहां से? क्या कोई स्टार्टअप था या फिर दिन-रात की मेहनत?

जब लोगों ने इस 'सीक्रेट सॉस' के बारे में पूछा, तो जवाब सुनकर सबके होश उड़ गए. जनाब ने बताया कि उन्होंने 2021 में अपने पिता को मनाकर उनसे 4 मिलियन डॉलर (लगभग 37.82 करोड़ रुपये) लिए थे और सारा पैसा क्रिप्टो में लगा दिया, यानी 5 साल की 'कड़ी मेहनत' के बाद उन्होंने 38 करोड़ रुपये को घटाकर 9.5 करोड़ कर दिया.

ये भी पढ़ें:-शाम 5 बजते ही बंद हो जाता है लैपटॉप! नीदरलैंड्स से आए इस वीडियो ने भारतीय प्रोफेशनल्स की नींद उड़ा दी

'रिवर्स इंजीनियरिंग' से बने करोड़पति (Success through Reverse Engineering Wealth)

जैसे ही यह गणित सामने आया, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने इस 'सेल्फ-मेड' टैग की जमकर धज्जियां उड़ाईं. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'यह निवेश नहीं, बल्कि दौलत को उल्टा चलाने की कला है.' वहीं किसी ने चुटकी ली कि अगर इसकी रफ्तार यही रही, तो रिटायरमेंट तक इसके पास सिर्फ चंद पैसे ही बचेंगे. 75% नुकसान झेलने के बाद भी इसे 'कामयाबी' की तरह पेश करना अपने आप में एक टैलेंट है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crypto Loss Story, Gen Z Investor, Self-made Millionaire Viral, Crypto Investment Risks, 22 Year Old Millionaire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com