2.4 Crore Spent on Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग की लत किस हद तक किसी की ज़िंदगी को बदल सकती है, इसका दिलचस्प और चिंताजनक उदाहरण हाल ही में चीन के शंघाई से सामने आया है. 66 वर्षीय एक महिला, जिन्हें मीडिया ने केवल उनके सरनेम 'वांग' से पहचाना है, ने अब तक ऑनलाइन खरीदारी (online shopping) में करीब दो मिलियन युआन (लगभग ₹2.4 करोड़) खर्च कर दिए हैं.

ऑनलाइन शॉपिंग क्रेज बना चिंता का विषय (chinese woman online shopping obsession)
वांग शंघाई के जियाडिंग जिले में अकेली रहती हैं. उनका पूरा घर अनबॉक्स किए गए पैकेजों से भरा पड़ा है. हालत यह है कि उन्हें चलने और सोने तक की जगह नहीं बची. पड़ोसियों का कहना है कि, उनके घर से बदबू आती है और वहां अक्सर कॉकरोच और मक्खियां मंडराती रहती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वांग को शॉपिंग इतनी पसंद है कि उन्होंने एक और घर किराए पर ले लिया है, सिर्फ अपने पैकेज रखने के लिए. उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें चीज़ें खोलने में नहीं, बल्कि खरीदने की उत्तेजना में मज़ा आता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

शॉपिंग का ऐसा जुनून कि सोने की जगह नहीं बची (viral hoarding video China)
और हैरानी की बात तो यह है कि वांग ने यह भी बताया कि वह जानबूझकर पैसा खर्च करती हैं, ताकि उनके दोस्त और रिश्तेदार उनसे उधार न मांगें. उनके अनुसार, जब लोग मेरे घर में सामान के ढेर देखेंगे, तो उन्हें मुझसे पैसे मांगने में हिचक होगी. वांग ज्यादातर लाइव स्ट्रीमिंग शॉपिंग इवेंट्स में हिस्सा लेकर गोल्ड ज्वेलरी, हेल्थ सप्लिमेंट्स और कॉस्मेटिक्स खरीदती हैं. उनके पास एक अंडरग्राउंड गैराज भी है, जो पूरी तरह खरीदी गई चीज़ों से भरा हुआ है.

हर पैकेट रह गया अनबॉक्स्ड (Wang shopping addiction news)
हालांकि, पिछले साल मई में स्थानीय कमेटी की मदद से उनके घर की सफाई की गई थी, लेकिन कुछ ही समय में वांग दोबारा उसी आदत में लौट आईं. सोशल मीडिया पर वांग का वीडियो वायरल हो गया है. Douyin और Instagram पर लाखों लोगों ने देखा. कुछ ने सहानुभूति जताई, तो कुछ ने चिंता. विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला सिर्फ खरीदारी का जुनून नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, अकेलापन और सामाजिक कटाव की ओर इशारा करता है. शंघाई के मनोचिकित्सक शी यानफेंग का कहना है कि, ऐसे मरीजों में सामाजिक चिंता और अवसाद आम होते हैं और इसका इलाज लंबी प्रक्रिया है.
ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं