विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2017

मिस्र में मिले 2000 साल पुराने तीन मकबरे

मिस्र में टॉलेमी काल के करीब 2000 साल पुराने तीन मकबरों की खोज की गई है.

Also Read in
मिस्र में मिले 2000 साल पुराने तीन मकबरे
अल-कामिन अल शाहरावी इलाके में खोजा गया एक मकबरा (फोटो : एएफपी)
काहिरा: मिस्र में टॉलेमी काल के करीब 2000 साल पुराने तीन मकबरों की खोज की गई है. मिस्र के पुरातत्व मंत्रालय ने कहा कि पुरातत्वविदों ने यह खोज काहिरा के दक्षिण में मिन्या प्रांत की नील घाटी में की. इस इलाके को अल-कामिन अल शाहरावी के तौर पर जाना जाता है. मंत्रालय द्वारा मंगलवार को दिए गए बयान में कहा गया है कि पत्थर और मिट्टी के टुकड़ों से बने ये मकबरा इस बात का संकेत देते हैं कि 27वें वंश और ग्रीको-रोमन काल के बीच के किसी समय के दौरान का यह इलाका एक बड़ा कब्रिस्तान रहा होगा. तीसरे मकबरे की खुदाई का काम अभी जारी है.

यह भी पढ़ें: मिस्र: ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 44 पहुंची, लगभग 200 लोग घायल

एक मकबरे में पुरातत्वविदों को अलग-अलग आयुवर्ग के पुरुषों, स्त्रियों और बच्चों की हड्डियां मिली हैं. इससे साफ होता है कि ये मकबरे एक बड़े कब्रिस्तान के हिस्से हैं.

VIDEO : मिस्र में भारतीय संस्कृति की झलक
इस जगह पर साल 2015 में पहली बार खुदाई शुरू की गई थी. यहां छिपे और रहस्यों का पता लगाने के लिए खुदाई का काम चालू है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egypt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com