विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2017

100 पैकेटों की दादी मां ने बनाई मैगी... यह वीडियो आपकी भूख बढ़ा देगा

दादी मां ने खुले में यह पकाया और कुछ इस अंदाज में पकाया है कि आपके मुंह में पानी आ जाएगा और खाने के लिए आपकी इच्छा करेगी. हो यह भी सकता है कि आप घर पर ही मैगी बना लें और खाएं.

100 पैकेटों की दादी मां ने बनाई मैगी... यह वीडियो आपकी भूख बढ़ा देगा
खुले में खाना बनाती दादी मां.
  • दादी मां की किचन में मैगी
  • खुले में 100 मैगी पकाया
  • देखकर मुंह में पानी आ जाएगा.
नई दिल्ली: अगर आप दो मिनट में भूख मिटाना चाहते हैं और मैगी के दीवाने हैं, तब यह खबर आपको खुश कर देगी. यह अपने में आश्चर्य सा लगेगा कि एक दादी मां मैगी बना रही है. माना जाता है कि दादी मां ऐसे काम नहीं करती, लेकिन वीडियो को देखकर आपको यकीन हो जाएगा और वह भी दादी मां ने 100 से ज्यादा मैगी को एक साथ बनाई है.  दादी मां ने खुले में यह पकाया और कुछ इस अंदाज में पकाया है कि आपके मुंह में पानी आ जाएगा और खाने के लिए आपकी इच्छा करेगी. हो यह भी सकता है कि आप घर पर ही मैगी बना लें और खाएं.

यूट्यूब में देसी किचन नाम के चैनल पर यह वीडियो डाला गया है. वीडियो में एक दादी मां दिखाई दे रही हैं. वीडियो  का टाइटल में ग्रैंड मां द्वारा तैयार नूडल्स लिखा गया है. वीडियो के चालू होते ही दादी मां मैगी के पैकेटों को खोलकर नूडल्स एक बड़ी से कड़ाही में डाल रही हैं. इस काम में वह एक अन्य महिला की मदद भी लेती हैं. वह महिला छोटे छोटे मसाला के पैकेटों को काटने में मदद करती है. 


इसके बाद दादी मां कुछ सब्जियों  को काटती हैं. कुछ देर में मैगी पूरी तरह तैयार होती है. करीब 10 मिनट का समय लगता है. अगर आप देखना चाहते हैं कि आखिर में क्या हुआ. मैगी कहां रखी और किसने खाई, तो आपको पूरा वीडियो देखा होगा. यहां पर वह वीडियो भी देखें.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dadi Maa Ki Maggi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com