विज्ञापन
This Article is From May 29, 2015

महिलाओं को शादी और शानोशौकत भरी लाइफस्टाइल का लालच दे रहा है आईएस

महिलाओं को शादी और शानोशौकत भरी लाइफस्टाइल का लालच दे रहा है आईएस
मेलबर्न: विक्टोरिया के आतंकवाद रोधी कार्यबल ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आईएस) में भर्तियों के लिए महिलाएं नया निशाना हैं। उन्हें इसमें शामिल करने के लिए मध्य पूर्व देशों में भव्य जीवनशैली और सुरक्षा के साथ ही शादी का प्रस्ताव देकर लुभाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिछले दो महीनों में मध्य पूर्व में एक दर्जन से अधिक ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने आईएस में शामिल होने की कोशिश की।

ऑस्ट्रेलिया में सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। 18 वर्षीय इस युवती ने कहा कि आईएस में भर्ती करने वाले सोशल मीडिया के जरिये प्रलोभन दे रहे हैं।

विक्टोरिया पुलिस की  सहायक आयुक्त ट्रेसी लिन्फोर्ड ने कहा कि युवा महिलाओं को भी युवा पुरुषों की तरह ही लालच दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भर्ती करने वाले ऐसी महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, जो सीरिया और इराक जैसे संघर्षरत क्षेत्रों में आने के लिए आसानी से तैयार हो जाएं। लिन्फोर्ड ने कहा कि ये महिलाएं 18 से 20 साल की हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों को युवक और युवतियों के बदलते बर्ताव पर नजर रखनी चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईएस, ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं, आईएस में महिलाओं की भर्ती, IS, Australia Women