विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2020

इस Valentines आप भी जीत सकते हैं डॉमिनोज की 6 लाख की Pizza Engagement Ring, ऐसे करें अप्लाई

इस अंगूठी को जीतने के लिए आवेदनकर्ता को 30 सेकेंड का एक वीडियो बनाना होगा और इसमें उन्हें बताना होगा कि डॉमिनोज पिज्जा किस तरह से उनकी एंगेजमेंट को अधिक रोमांटिक बना सकता है.

Also Read in
इस Valentines आप भी जीत सकते हैं डॉमिनोज की 6 लाख की Pizza Engagement Ring, ऐसे करें अप्लाई
इस पिज्जा रिंग की कीमत 9,000 डॉलर है.
  • ऑस्ट्रेलिया डॉमिनोज दे रहा है पिज्जा एंगेजमेंट रिंग जीतने का मौका
  • वैलेंटाइन्स वीक में आप भी कर सकते हैं अप्लाई
  • बनाना होगा 30 सेकेंड का वीडियो
नई दिल्ली:

इस साल वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) के लिए डॉमिनोज (Domino's) अपने एक लकी विनर को डायमंड पिज्जा रिंग (Diamond Pizza Ring) देने वाला है. दरअसल, डॉमिनोज ऑस्ट्रेलिया (Domino's Australia) ने डायमंड पिज्जा एंगेजमेंट रिंग की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए वैलेंटाइन्स वीक में इस ऑफर की जानकारी दी है. बता दें, इस अंगूठी में एक पिज्जा स्लाइस है, जिसके ऊपर रूबीज (Rubies) और डायमंड (Diamond) से ''चीज'' और ''पेपरौनी'' बनाई गई है. इस अंगूठी को डॉमिनोज ने डिजाइन किया है और यह किसी एक महिला को वैलेंटाइन्स डे पर मिलेगी. इस अंगूठी की कीमत 9,000 डॉलर (लगभग 6,40,894 रुपये) है. 

यह भी पढ़ें: 30 मिनट में पिज्जा डिलीवरी पॉलिसी पर Viral हुआ पुलिस कमिश्नर का ट्वीट, कहा- ''इससे खतरे में...''

डॉमिनोज के इस एक्सपेंसिव पिज्जा स्लाइस का वजन एक कैरट (Carat) से अधिक है. डेलीमेल के मुताबिक, इस अंगूठी को जीतने के लिए आवेदनकर्ता को 30 सेकेंड का एक वीडियो बनाना होगा और इसमें उन्हें बताना होगा कि डॉमिनोज पिज्जा किस तरह से उनकी एंगेजमेंट को अधिक रोमांटिक बना सकता है. आवेदनकर्ता केवल 12 फरवरी तक ही इस ऑफर के लिए अप्लाई कर सकते हैं और इसके बाद एंट्री बंद हो जाएंगी. वहीं जो भी जीतेगा उसे इसकी जानकारी गोपनीय तरीके से दी जाएगी ताकि उसके पार्टनर के लिए यह सरप्राइज ही रहे. 

हालांकि, डोमिनोज की पिज्जा रिंग को लेकर ट्विटर पर लोग कई तरह के मीम्स बना रहे हैं लेकिन कुछ लोग सही में इस अंगूठी को जीतना चाहते हैं. एक यूजर ने लिखा, ''मैं उम्मीद करता हूं कि मैं सही में यह जीत जाऊं. हम पिछले 9 साल से एक साथ हैं लेकिन शादी के लिए अंगूठी नहीं खरीद पा रहे और यह अंगूठी सही में हमारी बहुत मदद करेगी क्योंकि हम दोनों को ही पिज्जा बहुत ज्यादा पसंद है''. 

वहीं एक अन्य ने लिखा, ''मैं बताना चाहता हूं कि पिज्जा के स्लाइस पर एक भी पाइनऐप्पल नहीं है''. 

एक अन्य ने लिखा, ''मुझे यह चाहिए क्योंकि मेरी पिज्जा से ही शादी हुई है.''

वहीं एक ने लिखा, ''नहीं... मैं इसकी जगह पैसे लेना पसंद करूंगा क्योंकि यह बहुत ही खराब है... हां मुझे डायमंड और रूबी पसंद है लेकिन यह सही में बचकाना है''. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Domino's, Valentines Day, Domino's Australia, Domino's Pizza Ring
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com