विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2017

महिलाओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भेजे गर्भ निरोधक बिल

द हिल पत्रिका के अनुसार, 'द कीप बर्थ कंट्रोल कोपे फ्री' अभियान ने एक वेबसाइट बनाई है जहां महिलाएं व्हाइट हाउस को अपने बिल भेज सकती हैं.

Also Read in
महिलाओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भेजे गर्भ निरोधक बिल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: ओबामाकेयर के गर्भनिरोधक जनादेश को वापस लेने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से परेशान महिलाएं अब व्हाइट हाउस में गर्भ निरोधक बिल भेज रही हैं. द हिल पत्रिका के अनुसार, 'द कीप बर्थ कंट्रोल कोपे फ्री' अभियान ने एक वेबसाइट बनाई है जहां महिलाएं व्हाइट हाउस को अपने बिल भेज सकती हैं. जोकि यह दिखाता है कि अगर उनके नियोक्ता ने इसे आगे कवर करने का फैसला नहीं किया तो गर्भ निरोधक पर उनका कितना खर्चा आएगा.

महिलाएं वेबसाइट पर गर्भनिरोधक पर्चे डाल सकती हैं और वह इसे व्हाइट हाउस और स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग में भेज देंगे.
यह भी पढ़ें : व्हाइट हाउस ने सीनेट से कहा - जल्द पारित करो स्वास्थ्य विधेयक

ट्रम्प प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में ओबामाकेयर के नियम को वापस लेने की घोषणा की थी जिसमें कर्मचारी अपने स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में गर्भ निरोधक को भी शामिल कर सकते थे.इस कदम से करोड़ों अमेरिकी नागरिकों पर असर पड़ सकता है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Obamacare Contraceptive Mandate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com