विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2016

भारत से नदियों को मुक्त कराने के लिए जिहाद छेड़ेंगे : जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद

भारत से नदियों को मुक्त कराने के लिए जिहाद छेड़ेंगे : जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद
आतंकी संगठन जमात उद दावा प्रमुख हाफी सईद (फाइल फोटो)
  • 26/11 मुंबई हमलों का मास्‍टरमाइंड है हाफिज सईद
  • अमेरिका ने सईद के सिर पर रखा है एक करोड़ डॉलर का ईनाम
  • सईद की मांग, पाकिस्तान अपनी विदेश नीति में बदलाव करे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लाहौर: जमात उद दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने कहा है कि वह पाकिस्तानी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ ‘‘जिहाद’’ छेड़ेगा।

उसने शुक्रवार को पंजाब प्रांत के सियालटकोट जिले में जमात के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘हम अपनी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ेंगे।’’ अमेरिका ने सईद के सिर पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम रखा हुआ है। सईद ने दावा किया, ‘‘कश्मीरियों का स्वतंत्रता आंदोलन दिनों दिन जोर पकड़ रहा है।’’ सईद ने कहा कि दुख्तारने मिल्ल्त की प्रमुख असिया अंद्राबी ने उसे बताया कि कश्मीर में अब स्थिति बदल गयी है।

उसने कहा, ‘‘असिया बीबी ने मुझे टेलीफोन पर बताया कि आजाद कश्मीर की बात करने वाले अब तस्वीर में नहीं रह गये हैं तथा नया नेतृत्व सामने आया है। यह आजादी अभियान को नयी गति देगा।’’ सईद ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान अमेरिका, ईरान एवं भारत के लिए अपनी विदेश नीति में बदलाव करे।

उसने चीन पाकिस्तान आर्थिक परिपथ परियोजना के खिलाफ प्रत्येक षड्यंत्र को विफल करने का संकल्प किया।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हाफिज सईद, जमात उद दावा, जेहाद, मुंबई हमले, JuD Chief, Mumbai Attack Mastermind, Hafiz Saeed, Jihad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com