विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2012

विकीलीक्स ने जारी की अमेरिका के सैन्य दस्तावेजों की नई शृंखला

विकीलीक्स ने जारी की अमेरिका के सैन्य दस्तावेजों की नई शृंखला
विकीलीक्स ने गुरुवार से फिर अमेरिका के रक्षा विभाग के 100 से ज्यादा दस्तावेजों को प्रकाशित करना आरंभ कर दिया है। इन दस्तावेजों में ग्वातानामो बे में कैदियों के साथ व्यवहार के लिए बने पहला कानून भी शामिल है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: जुलियन असांज की वेबसाइट विकीलीक्स ने गुरुवार से फिर अमेरिका के रक्षा विभाग के 100 से ज्यादा दस्तावेजों को प्रकाशित करना आरंभ कर दिया है। इन दस्तावेजों में ग्वातानामो बे में कैदियों के साथ व्यवहार के लिए बने पहला कानून भी शामिल है।

वेबसाइट के इस नए खुलासे के दौरान असांज अभी भी लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में छुपे हुए हैं। इक्वाडोर का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ रही है। असांज यौन शोषण के मुकदमे के लिए स्वीडन प्रत्यर्पण से बचने के लिए यहां शरण लिए हुए हैं।

असांज ने एक बयान में कहा है कि यह नए दस्तोवज 11 सितंबर 2011 में अमेरिका में हुए हमलों के बाद इराक के सैन्य हिरासत शिविरों के बारे में और क्यूबा स्थित ग्वातानामो बे नौसेना शिविर के बारे में खुलासा करते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wikileaks, US Army Secrets, विकीलीक्स, अमेरिकी सेना की सूचना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com