लंदन में मेयर चुनाव के लिए मतदान किए जा रहे हैं. इस बार मेयर के पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस दौड़ में भारतीय मूल के तरुण गुलाटी (Tarun Gulati) भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. तरुण गुलाटी का मुकाबला पाकिस्तान मूल के सादिक खान से है. चलिए आज जानते हैं कि आखिर भारतीय मूल के तरुण गुलाटी हैं कौन....
तरुण गुलाटी का जन्म दिल्ली में हुआ है. तरुण एक इंवेस्टमेंट बैंकर और राजनीतिक सलाहाकार हैं. 63 साल के तरुण गुलाटी इस बार के मेयर चुनाव में भारतीय मूल के एकलौते उम्मीदवार हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ जयपुर से पढ़ाई की है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कई बड़े पदों पर रह चुके हैं तरुण गुलाटी
तरुण गुलाटी प्रशांत, मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूके के देशों में रह चुके हैं और उन्होंने 6 देशों में काम किया है. उन्होंने मुख्य रूप से सिटीबैंक और एचएसबीसी के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एक अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधक (आईएम) के रूप में कार्य किया है. वर्तमान में, वह लंदन स्थित कंपनी स्क्वायर्ड वॉटरमेलन लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ हैं. वह लंदन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एशियन बिजनेस एसोसिएशन के सबसे लंबे समय तक सेवारत समिति के सदस्य और पूर्व उपाध्यक्ष भी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं