इजरायल और गाजा के बीच पिछले करीब 9 महीने से जारी युद्ध (Israel Gaza War) थमने के बजाय और भीषण होता जा रहा है. इजरायल अब गाजा के दक्षिणी शहर गाजा को निशाना बना रहा है. जिसकी वजह से राफा (Rafah) में तबाही का मंजर नजर आने लगा है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध किया जा रहा है.गाजा के राफा शहर में इजरायली हमले के खिलाफ सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कैंपेन तेज है. दुनिया भर में मशहूर हस्तियां, चाहे वह खिलाड़ी हों या अन्य सोशल मीडिया यूजर्स, सभी 'ऑल आइज़ ऑन राफा' शेयर कर रहे हैं.
दूसरी तरफ इजरायल ने हमास को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाई है. इजरायल गाजा के दक्षिणी शहर राफा पर लगातार हवाई हमले कर रहे है. इन हमलों में राफा में एक शरणार्थी शिविर में बच्चों समेत करीब 45 नागरिकों की मौत हो गई. इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश है. गाजा में युद्ध को लेकर इजरायल के सामने वैश्विक अलगाव गहरा गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"ऑल आइज ऑन राफा"

इजरायल के तीखे सवाल का जवाब किसके पास?
हालांकि इजरायल भी अब इस पर जवाब मांग रहा है. इजरायल ने एक तस्वीर शेयर कर लोगों से पूछा है कि उन्होंने 7 अक्टूबर को इजरायल में हमास के हमले को लेकर पोस्ट क्यों नहीं किया.
इजरायल का यह रिएक्शन 'ऑल आइज़ ऑन राफ़ा' के वायरल होने और करीब 45 मिलियन यूजर्स द्वारा इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करने के कुछ घंटों बाद आई है.
We will NEVER stop talking about October 7th.
— Israel ישראל (@Israel) May 29, 2024
We will NEVER stop fighting for the hostages. pic.twitter.com/XoFqAf1IjM
इजरायल का फोकस हमास का खात्मा
7 अक्टूबर को हुए हमले में इजरायल में करीब 1,160 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे. हमास के आतंकियों ने करीब 250 लोगों को बंधकों भी बना लिया था, जिनमें से दर्जनों को नवंबर में रिहा कर दिया गया था. इजरायल का मानना है कि अब भी 99 बंधक आतंकियों के कब्जे में जिंदा हैं. वहीं 31 की मौत हो चुकी है.
गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजराल के दवाबी हमलों में अब तक करीब 31,112 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. गाजा में हो रहे इजरायली हमलों की जमकर निंदा हो रही है. इस बीच इज़रायल ने राफा शिविर को निशाना बनाने से इनकार करते हुए कहा कि नुकसान हमास हथियार फैसिलिटी पर रॉकेट से टकराने की वजह से लगी आग की वजह से हुआ था.
राफा में हमले का हो रहा वैश्विक विरोध
वहीं राफा में इजरायल की कार्रवाई का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध हो रहा है. अमेरिका के दखल के बावजूद भी इजरायल पीछे हटने को तैयार नहीं है. इस बीच सोशल मीडिया पर 'ऑल अइज ऑन राफा' वाली पोस्ट तेजी से शेयर की जा रही हैं. "ऑल आइज़ ऑन राफा" वाली पोस्ट शेयर करने वालों में प्रियंका चोपड़ा जोनास, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित नेने, वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु समेत कई भारतीय हस्तियां भी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं