अमेरिका ने ईरान से युद्ध के बीच घातक मिसाइल मिनटमैन 3 का परीक्षण कर दुनिया को हिलाकर रख दिया है. यह धरती के किसी भी कोने पर हमला करने में सक्षम है. अमेरिका लंबे समय से इस मिसाइल के टेस्ट की योजना बना रहा था. हालांकि उसने सफाई दी है कि ये मिसाइल परीक्षण दुनिया में किसी हलचल का परिणाम नहीं है. अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे भीषण युद्ध के बीच मिनटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है.इसे प्रलयकारी मिसाइल कहा जा रहा है. एयरफोर्स के ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने 3 मार्च को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से इस मिसाइल का परीक्षण किया.
वायु सेना के ग्लोबल स्ट्राइक कमान ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मिसाइल टेस्ट की योजना काफी पहले बनाई गई थी. अमेरिकी वायुसेना ने कहा है कि हम ऐसे हथियार कार्यक्रम से जुड़े 300 टेस्ट पर काम कर रहे हैं. आगे हथियारों के विकास में ये बेहद मददगार होगा. परीक्षण के दौरान आईसीबीएम के दो रीएंट्री वहिकल ने मार्शल द्वीप समूह में क्वाजालीन एटोल में हजारों मील दूर सटीक निशाना साधा.
🇺🇸U.S. just tested a Minuteman III ballistic missile off the California coast while war rages in Iran.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) March 5, 2026
The ICBM can carry nuclear warheads 20x more powerful than Hiroshima and travel 6,000 miles at 15,000 mph.
It hit its target near the Marshall Islands.
Pentagon says it was… https://t.co/0Xqjtatg7T pic.twitter.com/xYUN2yGOvj
- मिसाइल की रेंज- 13 हजार किमी
- स्पीड- मैक 3 या 25 हजार किमी प्रति घंटा
मिनटमैन-III मिसाइल की खासियत
मिनटमैन-III दुनिया की पहली मिसाइल थी जिसमें MIRV तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।
एक ही मिसाइल 3 अलग-अलग परमाणु वारहेड के साथ अलग-अलग ठिकानों पर हमले में सक्षम
इसे मिनटों के भीतर फायर किया जा सकता है, इसीलिए इसका नाम मिनटमैन पड़ा
एडवांस्ड नेविगेशन से लैस होती है ये मिनटमैन 3 मिसाइल
लांचिंग के बाद जैमिंग (Jamming) से इसे रोका नहीं जा सकता
इसकी सर्कुलर एरर सिर्फ 120 से 200 मीटर है, जो लंबी दूरी की मिसाइल के लिए बेहद सटीक है.
मिनटमैन III को प्रलय लाने वाली मिसाइल कहा जाता है. ये परमाणु हमला करने में सक्षम है और रूस, चीन जैसे दुनिया के किसी भी कोने में मार कर सकती है. मिनटमैन III एक परमाणु-सक्षम मिसाइल है. ये मिसाइल 13 हजार किमी दूरी तक मार कर सकती है.
यह भी पढ़ें: युद्ध तक कैसे आ पहुंचे अमेरिका-इजरायल और ईरान, कितना बड़ा है भारत का हित

दुनिया का कोई देश या धरती का कोई भी कोना उसकी रेंज से बाहर नहीं है. ये अमेरिका की एकमात्र नॉन मोबाइल, सतह से मार की जाने वाली परमाणु हथियारों से लैस बैलिस्टिक मिसाइल है.

ये मिसाइल एक साथ तीन वारहेड ले जा सकती है, जो जमीन पर गिरने से पहले अलग-अलग दिशाओं में उड़ान भर निशाना साध सकते हैं. रूस के साथ परमाणु हथियार कटौती संधि के कारण वर्तमान मिनटमैन III में अभी केवल एक ही वारहेड लगाया गया है.

मिनुटमैन 3 परीक्षण पर सवाल उठ रहे हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिकी और इजराइली सैन्य बलों ने 28 फरवरी को ईरानी ठिकानों पर हमला बोला था. ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं. बुधवार को श्रीलंका के तट पर एक अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में एक ईरानी युद्धपोत आईआरआईएस डेना को डुबो दिया गया था. इसमें कम से कम 80 लोग मारे गए हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका-इज़रायल-ईरान तनाव से MP के ग्रामीण इलाकों में डीज़ल संकट; फसल कटाई से पहले किसान कर रहे स्टॉकिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं