विज्ञापन

ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार की अश्लील तस्वीर सामने आई तो क्या बोले पीएम कीर स्टार्मर

अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को दिवंगत यौन अपराधी से संबंधित 30 लाख से अधिक पेज के दस्तावेज जारी किए. इनमें एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की एक तस्वीर भी शामिल है.

ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार की अश्लील तस्वीर सामने आई तो क्या बोले पीएम कीर स्टार्मर
  • ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस पर अमेरिकी समिति के समक्ष यौन अपराधों की जांच के लिए पेश होने का दबाव बढ़ रहा है
  • एक महिला ने आरोप लगाया है कि 2010 में एंड्रयू ने उसे यौन संबंध बनाने के लिए ब्रिटेन ले जाकर शाही निवास में रखा
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि पीड़ितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और जानकारी साझा करना आवश्यक है

ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर पर यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के अपराधों के स्तर की जांच कर रही अमेरिकी समिति के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होने का दबाव बढ़ गया है. विंडसर को उनके भाई और ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने शाही परिवार से अलग कर दिया था.

राजकुमार पर क्या आरोप

अश्लील तस्वीरों के अलावा एक महिला ने आरोप लगाया है कि एपस्टीन उसे 2010 में तत्कालीन प्रिंस एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए ब्रिटेन ले गया था. महिला का दावा है कि वह विंडसर कैसल एस्टेट स्थित एंड्रयू के शाही निवास में गई थी. ब्रिटिश राजपरिवार के पूर्व सदस्य पर इस तरह का आरोप लगाने वाली यह दूसरी महिला है. एंड्रयू लगातार आरोपों से इनकार करते रहे हैं. हालांकि, नवीनतम मामले में उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री का जवाब

जापान की यात्रा पर गए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से रविवार को इस संबंध में सवाल पूछे गए तो बोले, ‘‘मैंने हमेशा एपस्टीन के कृत्यों से पीड़ित लोगों को प्राथमिकता देते हुए मामले पर विचार किया है. एपस्टीन के पीड़ितों को ही पहली प्राथमिकता देनी होगी. माफी मांगने की बात करें तो यह एंड्रयू का मामला है. लेकिन हां, गवाही देने के संदर्भ में, मैंने हमेशा कहा है कि जिसके पास भी जानकारी है, उसे वह जानकारी किसी भी रूप में साझा करने के लिए तैयार रहना चाहिए. यदि आप ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो आप पीड़ित-केंद्रित नहीं हो सकते.''

अवैध संबंध बना राजमहल घुमाए

यह विवाद कई वर्षों से चल रहा है. वर्जीनिया गिउफ्रे नामक महिला ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी, तब उसे पूर्व प्रिंस के साथ यौन संबंध बनाने के लिए लंदन लाया गया था. दूसरी कथित पीड़िता इस सप्ताहांत सामने आई और दावा किया कि एंड्रयू के साथ संबंध बनाने के बाद उसे लंदन के बकिंघम पैलेस का भ्रमण कराया गया और वहां चाय पिलाई गई.

अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को दिवंगत यौन अपराधी से संबंधित 30 लाख से अधिक पेज के दस्तावेज जारी किए. इनमें एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की एक तस्वीर भी शामिल है, जिसमें वह जमीन पर लेटी एक अज्ञात महिला के ऊपर घुटनों के बल बैठे दिखते हैं, लेकिन इसके साथ कोई और विवरण या संदर्भ नहीं दिया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Britain Prime Minister Reply On Scandal, Britain Former Prince Obscene Photo, Britain Former Prince Sex Photo, Britain Former Prince Nude Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com