अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइपे दौरे से भड़के चीन ने अपनी ताकत दिखाने के लिए ताइवान जलडमरूमध्य में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास में विमानवाहक पोत और परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी तैनात कर दिए हैं. जिसके बाद ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने गुरुवार को कहा कि चीन द्वारा आज ताइवान के आसपास के क्षेत्रों में सैन्य अभ्यास शुरू करने के साथ, हम बीजिंग से तर्क के साथ काम करने और संयम बरतने का आह्वान करते हैं. ताइवान संघर्ष को नहीं बढ़ाएगा, लेकिन हम अपनी संप्रभुता, अपनी सुरक्षा और अपने लोकतंत्र की दृढ़ता से रक्षा करेंगे.
With China initiating military exercises in areas around Taiwan today, we call on Beijing to act with reason & exercise restraint. Taiwan will not escalate conflict, but we will resolutely defend our sovereignty, our security & our democracy.https://t.co/CXNli5bTWG
— 蔡英文 Tsai Ing-wen (@iingwen) August 4, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताते चलें कि पेलोसी की ताइवान यात्रा पर चीन ने सख्त आपत्ति जताई थी क्योंकि वह ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना अनुसंधान अकादमी के एक वरिष्ठ शोध फैलो झांग जुंशे ने सरकार के नियंत्रण वाले अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स' को बताया था कि बृहस्पतिवार से रविवार तक ताइवान के आसपास अभ्यास में उसका पहला विमान वाहक पोत हिस्सा लेगा, जो एक समुद्री बहुआयामी युद्ध प्रणाली स्थापित करेगा.
इधर श्रीलंका के राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्रीलंका में चीन के राजदूत क्यूई जेनहोंग के साथ एक बैठक के दौरान एक चीन नीति के साथ-साथ राष्ट्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के संयुक्त राष्ट्र चार्टर सिद्धांतों के लिए श्रीलंका की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया.''
विक्रमसिंघे ने बुधवार को क्यूई के साथ अपनी बैठक के दौरान कहा कि देशों को उकसावे की किसी ऐसी स्थिति से बचना चाहिए जिससे मौजूदा वैश्विक तनाव और बढे. उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘आपसी सम्मान और देशों के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप शांतिपूर्ण सहयोग और गैर-टकराव के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं.''
ये भी पढ़ें-
- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ग्रेनेड हमला, एक प्रवासी मजदूर की मौत, दो लोग घायल
- एकनाथ शिंदे अस्वस्थ, कैबिनेट लिस्ट पर भाजपा नेतृत्व से बातचीत के लिए दिल्ली रवाना हुए देवेंद्र फडणवीस : सूत्र
- 'उसके पास हाथरस में कोई काम नहीं था...' : यूपी कोर्ट में केरल के पत्रकार की जमानत याचिका नामंजूर
Video : सिटी सेंटर: ED के दुरुपयोग के आरोप में विपक्षी सांसदों ने संसद में किया हंगामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं