विज्ञापन

होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे भारतीय जहाज को जब ईरानी नेवी ने भेजा वापस, VIDEO आया सामने

शनिवार को होर्मुज पार कर रहे दो भारतीय जहाजों पर ईरानी नेवी की ओर से गोलीबारी की खबर सामने आई. ईरानी नेवी की चेतावनी के बाद दोनों जहाजों वापस मुड़ गए. अब इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.

होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे भारतीय जहाज को जब ईरानी नेवी ने भेजा वापस, VIDEO आया सामने
होर्मुज पार कर रहे भारतीय जहाजों को ईरानी नेवी ने भेजा वापस.
  • होर्मुज के पास दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर ईरानी गार्ड की गनबोट्स ने बिना चेतावनी के गोलीबारी की.
  • गोलीबारी के बाद दोनों जहाजों को होर्मुज पार किए बिना वापस लौटना पड़ा, जहाज और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं.
  • भाग्य लक्ष्मी नामक कंटेनर जहाज को ईरानी नेवी ने होर्मुज पार करने के लिए अनुमति न होने की सूचना दी थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तेहरान:

शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर गोलीबारी की खबर सामने आई. गोलीबारी के बाद दोनों भारतीय जहाजों को यू-टर्न लेना पड़ा. बताया गया कि शनिवार दोपहर इन दोनों जहाजों पर गोलीबारी तब हुई, जब वो होर्मुज के पास थे. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की दो गनबोट्स टैंकर्स शिप के आईं और बिना रेडियो चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद दोनों भारतीय जहाज होर्मुज पार किए बिना लौट गए. जहाज और उसके क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है.

वीडियो में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड नेवी ने कंटेनर जहाज़ "भाग्य लक्ष्मी" (जिसमें भारतीय क्रू सवार है और जो UAE से रवाना हुआ था) को सूचित किया कि उसके पास होर्मुज को पार करने के लिए ईरानी अनुमति नहीं है. जहाज़ के क्रू ने तुरंत ईरानी नेवी की बात को विनम्रतापूर्वक बात मान लिया और जहाज को मोड़ लिया. 


बताया जा रहा है कि इन दो में एक जहाज पर लगभग 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा था. घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को भारत में तैनात ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथअली को तलब किया. भारत ने फायरिंग पर विरोध दर्ज किया है.

भारत के विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

भारतीय जहाज़ों पर गोलीबारी के को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय का बयान भी सामने आया है. बयान में कहा गया कि नई दिल्ली में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के एम्बेसडर को विदेश मंत्रालय ने आज शाम फॉरेन सेक्रेटरी के साथ मीटिंग के लिए बुलाया. मीटिंग के दौरान, फॉरेन सेक्रेटरी ने आज सुबह होर्मुज स्ट्रेट में दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर भारत की गहरी चिंता जताई. 

उन्होंने कहा कि भारत मर्चेंट शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा को कितना महत्व देता है और याद दिलाया कि ईरान ने पहले भी भारत जाने वाले कई जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया था. मर्चेंट जहाजों पर गोलीबारी की इस गंभीर घटना पर अपनी चिंता दोहराते हुए, फॉरेन सेक्रेटरी ने एम्बेसडर से ईरान में अधिकारियों को भारत के विचार बताने और स्ट्रेट के पार भारत जाने वाले जहाजों को रास्ता देने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने का आग्रह किया. 

यह भी पढ़ें - होर्मुज में दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, क्रू मेंबर सुरक्षित, भारत ने ईरानी राजदूत को तलब किया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com