होर्मुज के पास दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर ईरानी गार्ड की गनबोट्स ने बिना चेतावनी के गोलीबारी की. गोलीबारी के बाद दोनों जहाजों को होर्मुज पार किए बिना वापस लौटना पड़ा, जहाज और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. भाग्य लक्ष्मी नामक कंटेनर जहाज को ईरानी नेवी ने होर्मुज पार करने के लिए अनुमति न होने की सूचना दी थी.