श्रीलंका में मचे बवाल के बीच देश के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भागने की खबर आ रही है. स्थानीय मीडिया के अनुसार ऐसा एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग बड़े बड़े सूटकेस को नौसेना के जहाज पर लोड करते दिख रहे हैं. स्थानीय मीडिया का कहना है कि ये सभी सूटकेस राष्ट्रपति राजपक्षे के हैं. इस वीडियो में सूटकेस लोड करने वाले लोग काफी जल्दी में दिख रहे हैं. बता दें कि शनिवार सुबह को प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के बाहर लगे पुलिस बेरीकेड को तोड़कर अंदर प्रवेश कर जाते हैं. इस घटना के बाद से ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे गायब हैं.
Lmao people actually made the president pack his suitcase and run for his life
— ♡ Sanda ♡ (@TachyonJaneesha) July 9, 2022
#GoHomeGota #අරගලයටජය #GoHomeRanil pic.twitter.com/gw7Zkr1I5a
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
न्यूज 1 चैनल ने रिपोर्ट किया है कि कोलंबो एयरपोर्ट पर द हार्बर मास्टर ने कहा कि लोगों का एक ग्रुप एसएलएनएस सिंदुराला और एसएलएनएस गजाबाहु पर चढ़ता दिखा है. इसके बाद वो वहां से चले जाते हैं. उन्होंने चैनल से कहा कि मैं ये नहीं बता सकता कि इन जहाजों पर कौन सवार हुआ है. हालांकि, सरकार से जुड़े एक सूत्र ने एनडीटीवी को बताया कि देश के हालात को देखते हुए कल रात ही राष्ट्रपति राजपक्षे को आर्मी हेडक्वाटर में शिफ्ट कर दिया गया था.
गौरतलब है कि श्रीलंका में शनिवार सुबह को नया मोड़ आ गया है. वहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर हमला बोल दिया. प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास में घुसे और वहां राष्ट्रपति के स्विमिंग पूल में तैरना शुरू कर दिया. ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें बड़ी संख्या में राष्ट्रपति भवन के अंदर प्रदर्शनकारी स्विमिंग पूल के आसपास दिखाई दे रहे हैं. बहुतों के हाथ में श्रीलंका का राष्ट्रीय झंडा है और कई नारे लगा रहे हैं.
यहां प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने की असफल कोशिश भी की. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 30 लोग घायल हो गए. हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को अवरुद्ध करने वाले पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया.वहां पुराने संसद में भी हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी घुस गए. ऊंचाई से ली गई एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि भवन के सामने दूर-दूर तक घनी भीड़ दिखाई दे रही है. ऐसी भीड़ है कि तिलमात्र तक की जगह नहीं दिख रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं