विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2015

दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ता दिखा अमेरिकी बमवर्षक, चीन भड़का

दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ता दिखा अमेरिकी बमवर्षक, चीन भड़का
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
वाशिंगटन: अमेरिकी सेना का एक बी-2 बमवर्षक विमान दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ता पाया जाने पर बीजिंग ने कड़ा विरोध जताया है। चीन दक्षिण चीन सागर पर अपने अधिकार का दावा करता है।

पेंटागन ने कहा कि बी-2 बमवर्षक का दक्षिण चीन सागर में चीन के कृत्रिम द्वीप के दो समुद्री मील के भीतर उड़ना अनजाने में हुआ। पेंटागन ने यह भी कहा कि उसने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह घटना कथित तौर पर पिछले सप्ताह हुई जब पेंटागन ने कहा कि दो बी-2 बमवषर्क क्षेत्र में एक नियमित अभियान पर गए थे।

पेंटागन के प्रवक्ता कमांडर बिल अर्बन ने कहा, 'इस अभियान के लिए 12 समुद्री मील के भीतर उड़ान भरने का कोई इरादा नहीं था।' अर्बन ने कहा कि चीन ने हालिया अभियान के उड़ान पथ के बारे में चिंताएं जाहिर की हैं। हम मामले पर गौर कर रहे हैं। चीन संसाधनों से संपन्न दक्षिण चीन सागर के पूरे क्षेत्र पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। चीन के इन दावों और वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ताइवान और ब्रुनेई द्वारा किए जाने वाले दावों के चलते स्थिति विवादपूर्ण है।

अमेरिका चीन द्वारा इस विवादित समुद्र में कृत्रिम द्वीप बनाने को लेकर गंभीर है और उसने हाल के कुछ महीनों में बी-52 बमर्षक इनमें से कुछ संरचनाओं के आसपास उड़ाए हैं। इसके साथ ही उसने एक मिसाइल विध्वसंक भी पानी पर तैराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com