विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2018

अमेरिका ने अल-कायदा के तीन आतंकियों को अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवादी घोषित किया

अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को तीन लोगों को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मोहम्मद अल-गजाली, अबुकर अली अदन और वनास अल-फकीह पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

अमेरिका ने अल-कायदा के तीन आतंकियों को अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवादी घोषित किया
अमेरिकी विदेश विभाग ने 3 को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को तीन लोगों को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मोहम्मद अल-गजाली, अबुकर अली अदन और वनास अल-फकीह पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

क्या चीन और पाकिस्तान की 'करीबी' अमेरिका का सिरदर्द बन सकती है? अधिकारी ने कहा यह...

विदेश विभाग ने कहा कि वे "अल-कायदा के सहयोगी संगठनों से जुड़े हुए हैं" जिन्हें अमेरिका द्वारा विदेशी आतंकवादी संगठनों और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है.

इन्हें वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने से अमेरिकी न्यायाधिकार क्षेत्र में आने वाली इनकी सारी संपत्ति और लाभ के हित अवरुद्ध हो गए हैं और अमेरिकी नागरिकों पर इनके साथ किसी प्रकार की लेनदेन पर रोक लगा दी गई है.

अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया एक और तगड़ा झटका, इस बार की यह बड़ी कार्रवाई

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को 1.1 अरब डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता राशि रोकने के ट्रंप प्रशासन के फैसले का मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ इस्लामाबाद के कोई कदम नहीं उठाने से कोई लेना देना नहीं है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को 1.1 अरब डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता राशि रोकने के ट्रंप प्रशासन के फैसले का मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ इस्लामाबाद के कोई कदम नहीं उठाने से कोई लेना देना नहीं है. (इनपुट एजेंसी से)


VIDEO: क्या अमेरिका-पाकिस्तान के दोस्ती के दिन पूरे हुए ?

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US, Global Terrorists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com