विज्ञापन

अमेरिका में अब हॉस्पिटल में चली गोलियां, 1 की मौत- हमलावर 40 KM दूर दूसरे शहर से दबोचा गया

अमेरिका के डेलावेयर राज्य में हॉस्पिटल के अंदर गोलीबारी करने वाला हमलावर केवल 23 साल का है. उसे पुलिस ने पकड़ लिया है और अब हॉस्पिटल से लॉकडाउन हटा लिया गया है.

अमेरिका में अब हॉस्पिटल में चली गोलियां, 1 की मौत- हमलावर 40 KM दूर दूसरे शहर से दबोचा गया
अमेरिका के एक हॉस्पिटल में गोलीबारी (प्रतिकात्मक फोटो)
  • अमेरिका के डेलावेयर राज्य में हॉस्पिटल के अंदर ही एक हमलावर ने गोलियां चलाई हैं
  • दो लोगों को गोली लगी और उनमें से एक की मौत हो गई
  • पुलिस ने 23 साल के हमलावर को 40 किमी दूर फिलाडेल्फिया में गिरफ्तार कर लिया है

वैसे तो हॉस्पिटल वह जगह होता है जहां लोग इलाज कराने आते हैं, जिंदगी बच जाने की उम्मीद लिए आते हैं, लेकिन अमेरिका के एक हॉस्पिटल के अंदर ही खौफनाक मंजर देखने को मिला. अमेरिका के डेलावेयर राज्य में हॉस्पिटल के अंदर ही एक हमलावर ने गोलियां चलाई हैं. दो लोगों को गोली लगी और उनमें से एक की मौत भी हो गई. इस घटना के बाद पूरे हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई, मरीज कमरों में छिप गए और हथियारों से लैस पुलिसकर्मी एक-एक कमरे की तलाशी लेनी पड़ी. घंटों तक यह डर बना रहा कि हमलावर अभी भी हॉस्पिटल के अंदर हो सकता है. आखिरकार इस हमलावर को पकड़ लिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डेलावेयर के विलमिंगटन हॉस्पिटल में मंगलवार को हुई घातक गोलीबारी के संदिग्ध को फिलाडेल्फिया में गिरफ्तार कर लिया गया है. 23 साल के इस हमलावर को वापस डेलावेयर लाया जाएगा. इस रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने गोली लगने वाले लोगों की पहचान के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया है. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शुरुआती जांच में यह हमला किसी खास व्यक्ति को टारगेट बनाकर किया गया लगता है.

हॉस्पिटल चलाने वाली संस्था क्रिस्टियानाकेयर ने अपने बयान में कहा कि उसने अपने इमरजेंसी डिपार्टमेंट से मरीजों को दूसरी जगह भेज दिया है. हमलावर के पकड़े जाने के बाद मंगलवार रात तक हॉस्पिटल में लगाया गया लॉकडाउन हटा लिया गया था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विलमिंगटन के मेयर जॉन कार्नी ने बताया कि जब पुलिस हॉस्पिटल में एक-एक कमरे की तलाशी ले रही थी तब वहां के कर्मचारी और मरीज डर की वजह से छिप गए थे.  कार्नी ने कहा, "अगर कोई एक जगह ऐसी होनी चाहिए जो इस तरह की हिंसा से सुरक्षित रहे, तो वह हॉस्पिटल है."

बता दें कि करीब 71,000 आबादी वाला विलमिंगटन, डेलावेयर का सबसे बड़ा शहर है. यह फिलाडेल्फिया से लगभग 40 किलोमीटर दूर है, जहां से हमलावर को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप को मारने की साजिश में 5 गिरफ्तार, जन्मदिन पर ड्रोन- स्नाइपर से होना था हमला, मां ने दे दी टिप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Crime, Crime News, US Shootout
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com