विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2020

US में कोविड से एक दिन में रिकॉर्ड 3,900 से ज्यादा मौतें हुईं दर्ज : रिपोर्ट

अमेरिका में बुधवार को 3,900 से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं, जो अबतक का एक दिन की मौतों का रिकॉर्ड है. छुट्टियों और ठंड के बाद मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी होने की आशंका है.

US में कोविड से एक दिन में रिकॉर्ड 3,900 से ज्यादा मौतें हुईं दर्ज : रिपोर्ट
US में बुधवार को 3,900 से ज्यादा मौतें दर्ज हुई हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वॉशिंगटन:

US Coronavirus : जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में बुधवार को एक दिन में Covid-19 से 3,900 से ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की गई हैं. वहां यह अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा हुई मौतों का आंकड़ा है. यूनिवर्सिटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी समयानुसार रात साढ़े आठ बजे तक कुल 3,927 लोगों की मौत हो चुकी थी.

अमेरिका कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है. यहां पर एक दिन में कुल 189,671 नए केस दर्ज किए गए. इसके साथ ही अमेरिका में अब तक कोविड के कुल 19,715,899 केस और इससे कुल 341,845 मौतें हो चुकी हैं.

यूएस के प्रमुख संक्रामक रोगों को विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने रविवार को चेतावनी दी कि अभी इस वैश्विक महामारी का सबसे खतरनाक रूप सामने आना बाकी है क्योंकि ठंड और फिर छुट्टियों की वजह से मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है.

बता दें कि यूएस में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन शुरू किया जा चुका है. अब तक कुल 2.8 मिलियन लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने वादा किया था कि साल खत्म होते-होते कुल 20 मिलियन लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी होगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Covid Deaths, Coronavirus, US Coronavirus Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com