विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2020

भारत दौरे से पहले बोले डोनाल्ड ट्रंप- PM मोदी मेरे दोस्त हैं और मैं भारत जाने का इंतजार कर रहा हूं

व्हाइट हाउस ने एक ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भारत की यात्रा पर जाएंगे.

Also Read in
भारत दौरे से पहले बोले डोनाल्ड ट्रंप- PM मोदी मेरे दोस्त हैं और मैं भारत जाने का इंतजार कर रहा हूं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी. (फाइल फोटो)
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस माह अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं और उन्होंने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात के अहमदाबाद भी जाएंगे और वहां एक स्ट्रेडियम में मोदी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

व्हाइट हाउस द्वारा ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद राष्ट्रपति ने अपने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘वह (मोदी) बहुत भद्र पुरुष हैं और मैं भारत जाने को उत्सुक हूं. हम इस माह अंत में जाएंगे.'' एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने संकेत दिए कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के इच्छुक हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत का दौरा करेंगे : व्हाइट हाउस

उन्होंने कहा,‘‘ वे (भारतीय) कुछ करना चाहते हैं और हम देखेंगे...अगर हम कोई सही समझौता कर सके तो उसे करेंगे.''

वहीं अमेरिका में भारत के नवनियुक्त राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि ट्रंप की होने वाली यात्रा ट्रंप और मोदी के बीच ‘मजबूत व्यक्तिगत घनिष्ठता को दर्शाती है.' संधू ने कहा,‘‘ यह संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की उनकी मजबूत इच्छाशक्ति को भी दर्शाता है.'

गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों में मोदी और ट्रंप के बीच मित्रवत संबंध रहे हैं 2019 में दोनों ने चार बार मुलाकात की थी. इसके अलावा इस वर्ष अब तक दोनों दो बार फोन पर बातचीत कर चुके हैं.

भारत यात्रा से जुड़े एक प्रश्न पर ट्रंप ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘ अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की. ''
उन्होंने मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से उन्हें बताया है कि अहमदाबाद में उनके स्वागत के लिए लाखों लोग मौजूद होंगे.

ट्रंप ने मजाकिया लहजे में संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका में आमतौर पर जितने लोगों को वह संबोधित करते हैं उन्हें अब उसकी ‘ज्यादा खुशी नहीं' नहीं होगी. वहां संबोधन के दौरान 40 से 50 हजार के बीच लोग होते हैं.

ट्रंप ने महाभियोग प्रक्रिया के दौरान गवाही देने वाले दो अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने (मोदी) कहा कि वहां लाखों की संख्या में लोग होंगे. मेरी समस्या केवल यह है कि उस रात वहां 40 अथवा 50 हजार लोग थे...मैं इससे बहुत खुश नहीं होने वाला...वहां हवाई अड्डे से नए स्टेडियम (अहमदाबाद में)तक 50 से 70 लाख होंगे.'

ट्रंप ने कहा,‘‘ आपको पता है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. वह (मोदी) इसका निर्माण करा रहे हैं. यह लगभग तैयार है और दुनिया में सबसे बड़ा है.' दोनों नेताओं का अहमदाबाद में नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में संयुक्त संबोधन का कार्यक्रम है.

वीडियो: डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के हमले में नहीं हुआ किसी अमेरिकी को नुकसान

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com