- बेल्जियम के फ्लैंडर्स क्षेत्र के मिनिस्टर-प्रेजिडेंट Matthias Diependale भारत दौरे पर हैं
- Matthias Diependale ने ADDVERB के TRAKR असिस्टिव रोबोट डॉग की तकनीकी क्षमता को देखा
- मिनिस्टर-प्रेजिडेंट ने भारत की इंजीनियरिंग क्षमता की प्रशंसा की
बेल्जियम के डच भाषी उत्तरी क्षेत्र फ़्लैंडर्स ('Flanders') के मिनिस्टर-प्रेजिडेंट Matthias Diependale भारत दौरे पर हैं. भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) के बाद दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की संभावनाओं बढ़ीं हैं, और वो इस ऐतिहासिक समझौते के महत्व को समझते हैं.
'आम कुत्ते से कुछ कम आकर्षक'
इंडिया AI इम्पैक्ट सम्मिट के आखिरी दिन Matthias Diependale अपने डेलीगेशन के साथ प्रगति मैदान पहुंचे. उनका पहला डेस्टिनेशन था टेक फर्म ADDVERB का पेवेलियन, जहां TRAKR Assistive ROBOT DOG आम विज़िटर्स को आकर्षित कर रहा था. TRAKR Assistive ROBOT DOG की तकनीकी क्षमता को देखने और परखने के बाद फ़्लैंडर्स ('Flanders') के मिनिस्टर-प्रेजिडेंट ने एनडीटीवी से कहा, "यह 'रोबोट डॉग' मिलनसार और अविश्वसनीय है, लेकिन एक आम कुत्ते से कुछ कम आकर्षक है! हालांकि मैं अपने कुत्ते को इसकी तरह प्रशिक्षित नहीं कर सकता." उन्होंने कहा कि भारत-ईयू एफटीए के बाद एआई और अन्य क्षेत्रों में नए व्यावसायिक अवसरों का पता लगाने के लिए वो भारत आये हैं.

Matthias Diependale ने एनडीटीवी से कहा, "भारत के पास इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बहुत मजबूत क्षमता है। हमें AI पर शोध करने के लिए और अधिक इंजीनियरों की आवश्यकता है। भारत में दुनिया में प्रशिक्षित तकनीकी पेशेवरों का सबसे बड़ा समूह है। यह भारत की एक बड़ी संपत्ति है..."
Matthias Diependale के मुताबिक, AI एक ट्रान्सफोर्मटिव टेक्नोलॉजी है, जो दुनियाभर में शिक्षा से लेकर अर्थव्यवस्था और हेल्थकेयर जैसे सेक्टरों में अद्धभुत बदलाव लाएगा. इसके बेहतर और कारगर इस्तेमाल के लिए बेहद जरूरी होगा कि AI पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश आपसी सहयोग बढ़ायें, और इसके दुरूपयोग को रोकने के लिए साझा पहल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं