विज्ञापन

UAE ने निकाला ईरान के शाहेद ड्रोन का तोड़! 40 सेकंड के VIDEO में दिखाया हवा में ही कैसे कर रहे तबाह

US Israel War Against Iran: ईरान के हमले शुरू होने के बाद से UAE ने अब तक कुल 238 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है. इनमें से 221 को नष्ट कर दिया गया, 15 समुद्र में गिर गईं और 2 मिसाइलें देश के अंदर आकर गिरीं.

UAE ने निकाला ईरान के शाहेद ड्रोन का तोड़! 40 सेकंड के VIDEO में दिखाया हवा में ही कैसे कर रहे तबाह
US Israel War Against Iran: ईरानी ड्रोन के खिलाफ UAE का एयर डिफेंस सिस्टम मुस्तैद
  • संयुक्त अरब अमीरात ने 16 बैलिस्टिक मिसाइल और 113 ड्रोन को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नष्ट किया है
  • UAE ने अब तक कुल 238 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 221 को मार गिराया और 1422 ड्रोन में से 1342 को रोक दिया
  • ईरान के हमलों में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के चार नागरिकों की मौत हुई तथा 112 लोग घायल हुए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Israel War Against Iran: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के शुरू किए गए जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को हिंसा की आग में झोंक दिया है. अभी के लिए शांति दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने जानकारी दी कि उसने रविवार, 8 मार्च को 16 बैलिस्टिक मिसाइलों और 113 ड्रोन को रास्ते में ही रोककर नष्ट कर दिया. UAE ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम ने कुल 17 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया था, जिनमें से 16 को मार गिराया गया, जबकि एक मिसाइल समुद्र में गिर गई.

इसी तरह 117 यूएवी (ड्रोन) का पता चला था. इनमें से 113 को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि चार ड्रोन देश की सीमा के अंदर गिर गए. UAE के रक्षा मंत्रालय ने 40 सेकंड का एक ब्लैक-एंड-व्हाइट वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया कि UAE का एयर डिफेंस सिस्टम ईरान के ड्रोन को रोककर उन्हें  हवा में ही नष्ट कर रहा है.

ईरान के हमले शुरू होने के बाद से UAE ने अब तक कुल 238 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है. इनमें से 221 को नष्ट कर दिया गया, 15 समुद्र में गिर गईं और 2 मिसाइलें देश के अंदर आकर गिरीं. इसके अलावा कुल 1,422 ईरानी ड्रोन को भी डिटेक्ट किया गया है. इनमें से 1,342 को रास्ते में ही मार गिराया गया, जबकि 80 ड्रोन देश की सीमा के अंदर गिर गए. UAE के रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि 8 क्रूज मिसाइलों को भी डिटेक्ट किया गया था और उन्हें भी नष्ट कर दिया गया.

जंग में मौतें और घायल

इन हमलों में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिकों की कुल चार मौतें हुईं. कुल 112 लोगों को हल्की से मध्यम चोटें आईं. घायलों में UAE, मिस्र, सूडान, इथियोपिया, फिलीपींस, पाकिस्तान, ईरान, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान, यमन, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनान, अफगानिस्तान, बहरीन, कोमोरोस और तुर्की के नागरिक शामिल हैं.

इस बीच UAE के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति घटना स्थल, प्रतिबंधित क्षेत्रों या हवाई अड्डों के अंदर की वीडियो बनाने या फोटो लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी. अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानूनी परेशानी से बचने के लिए दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है.

दूतावास ने कहा, “जब भी चेतावनी का अलर्ट सुनाई दे, तो तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं और वहीं रहें जब तक आपके इलाके के लिए चेतावनी खत्म होने की घोषणा न हो जाए. बाहर जाकर फोटो लेने या वीडियो बनाने की कोशिश न करें.”

दूतावास ने भारतीय नागरिकों को यह भी सलाह दी कि वे घटना स्थल की तस्वीरें या वीडियो, खासकर मिसाइल या उसके टुकड़ों से हुए नुकसान की तस्वीरें, सोशल मीडिया या किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर करने से सख्ती से बचें.

दूतावास ने आगे कहा, “अगर आपके आसपास मिसाइल के टुकड़े गिरते हैं या कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें ताकि वे स्थिति को सुरक्षित और जल्दी संभाल सकें. उस जगह से दूर रहें और किसी भी टुकड़े को छूने या उसके पास जाने की कोशिश न करें.”

यह भी पढ़ें: ईरान से लेकर दुबई तक खाड़ी के सभी देश आग में जल रहे, VIDEO डरा देंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com