विज्ञापन

खाड़ी में 12 दिन में 18 जहाजों पर अटैक! आखिर जंग ने होर्मुज को 'आग का समंदर' कैसे बना दिया

Strait of Hormuz Crisis: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अपने पहले सार्वजनिक बयान में होर्मुज को बंद रखे रहने की कसम खाई. उन्होंने जिस तरह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी जारी रखने की बात की, उससे तनाव और बढ़ सकता है.

खाड़ी में 12 दिन में 18 जहाजों पर अटैक! आखिर जंग ने होर्मुज को 'आग का समंदर' कैसे बना दिया
US Iran War and Oil Crisis: आखिर जंग ने होर्मुज को 'आग का समंदर' कैसे बना दिया
  • ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अहम समुद्री रास्ते को ब्लॉक कर दिया है. यह विश्व तेल परिवहन का प्रमुख मार्ग है
  • पिछले 12 दिनों में खाड़ी क्षेत्र में कुल 18 जहाजों पर हमले हो चुके हैं, जिनमें कई देशों के जहाज शामिल हैं
  • यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स की रिपोर्ट के अनुसार, 48 घंटे में छह जहाजों पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले हुए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Strait of Hormuz Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी जंग कि तपिश पूरी दुनिया में महसूस की जा रही है. हमला तो अमेरिका ने शुरू किया लेकिन ईरान ने पूरी दुनिया की नब्ज ही दबा दी है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज यानी होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को ब्लॉक कर दिया है. दुनिया के 20 प्रतिशत से अधिक तेल और गैल ले जाने वाले इस पतले समुद्री गलियारे से जहाजों को नहीं निकलने दिया जा रहा है. पूरे खाड़ी क्षेत्र के समंदर में तैरते जहाजों पर हमले हो रहे हैं. जंग को बीचे 12 दिन ही हुए हैं और अबतक 18 जहाजों पर हमला हो चुका है. 

48 घंटे में ही 6 जहाजों पर हमला, एक भारतीय की मौत

यूनाइटेड किंगडम की समुद्री एजेंसी यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स और समुद्री खुफिया कंपनी वैनगार्ड की रिपोर्ट के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में 48 घंटे से भी कम समय में छह जहाजों पर हमला हुआ है. इसके साथ ही युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल 18 जहाजों पर हमले हो चुके हैं. बुधवार देर रात खाड़ी के उत्तर में इराकी पानी में दो टैंकरों में आग लगी और न्यूज एजेंसियों की ओर से इसका वेरिफाई किया गया वीडियो भी सामने आया. यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने बताया कि जहाजों को “किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल (हथियार)” से निशाना बनाया गया था.

अमेरिका के स्वामित्व वाला जहाज़ Safesea Vishnu (सेफसी विष्णु), जो भारत की ओर जा रहा था, उस पर विस्फोटक लेकर चल रही एक बिना चालक वाली तेज नाव से हमला किया गया. भारतीय अधिकारियों ने कहा कि वह नाव जहाज से टकरा गई, जिससे जहाज पर बड़ी आग लग गई. इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई.

बार-बार हो रहे हमले 

यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स  ने कहा है कि अरबियन गल्फ, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और गल्फ ऑफ ओमान में समुद्री सुरक्षा का खतरा अभी भी अत्यंत गंभीर बना हुआ है. यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स के अनुसार, 1 मार्च से अब तक अरबियन गल्फ, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और गल्फ ऑफ ओमान में कमर्शियल जहाजों और समुद्र में मौजूद ढांचों से जुड़े 20 से अधिक समुद्री घटनाओं की रिपोर्ट मिल चुकी है.

यूके मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने कहा: “इन घटनाओं में अलग-अलग प्रकार के जहाज और अलग-अलग देशों के झंडे वाले जहाज शामिल हैं. ऐसा कोई पैटर्न नहीं है कि सिर्फ पश्चिमी देशों के स्वामित्व वाले जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है. इससे संकेत मिलता है कि मौजूदा हमले किसी खास जहाज को निशाना बनाने के बजाय व्यापक समुद्री उथल-पुथल (डिसरप्शन) पैदा करने के अभियान का हिस्सा हैं.”

उन्होंने आगे बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से हर दिन औसतन लगभग 138 जहाज गुजरते हैं.

होर्मुज की नाकेबंदी नहीं खोलेगा ईरान- नए सुप्रीम लीडर

यह उस समय हुआ जब ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पहले सार्वजनिक बयान में होर्मुज को बंद रखे रहने की कसम खाई. उन्होंने जिस तरह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी जारी रखने की बात की, उससे तनाव और बढ़ सकता है.

उन्होंने कहा, “प्रिय लड़ाकू भाइयों! जनता की बड़ी संख्या की इच्छा है कि प्रभावी और दुश्मन को पछतावा कराने वाली रक्षा जारी रखी जाए. इसके अलावा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने के दबाव (लीवरेज) का इस्तेमाल भी निश्चित रूप से जारी रहना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने कहा था होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालेंगे, अमेरिका सेना कह रही-अभी ऐसा करने में हम सक्षम नहीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com