US Iran War and Insider Trading in Share Market: क्या अमेरिका- ईरान की जंग को कुछ ऐसे लोग मुनाफा कमाने का जरिया बना रहे हैं जिन्हें इससे जुड़ी अंदरूनी जानकारी है? जंग शुरू होने के बाद से यह सवाल उठ रहे हैं और इसके केंद्र में डोनाल्ड ट्रंप सरकार में शामिल लोगों को रखा जा रहा है. अब एक और ऐसी खबर आई है जिसने सबको चौंका दिया है, शक को और गहरा कर दिया है. 70 मिनट में शेयर मार्केट में ऐसा खेल किया गया है जिससे करोड़ों रुपए बनाए गए हैं, जंग की इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगने लगा है.
अचानक सुबह-सुबह करोड़ों डॉलर का दांव लगाया जाता है... सिर्फ 70 मिनट बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने वाली संभावित डील की खबर सामने आती है और तेल की कीमतें तेजी से गिर जाती है... इससे पहले दांव लगाने वालों को भारी मुनाफा होता है... लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. कुछ ही मिनटों बाद ईरान ने बड़ा कदम उठाया और तेल की कीमतें फिर तेजी से ऊपर चली गईं. अब सवाल उठ रहा है — क्या किसी को पहले से खबर थी, या यह सिर्फ संयोग था?
क्या है पूरा मामला
ग्लोबल कैपिटल मार्केट पर खुद को उद्योग जगत के टॉप के कमेंटेटर बताने वाले कोबेसी लेटर ने यह जानकारी सामने लाई है. कोबेसी लेटर ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में बताया कि 6 मई की सुबह 3:40 बजे (ET समय) करीब 10,000 क्रूड ऑयल “शॉर्ट” कॉन्ट्रैक्ट खरीदे गए थे. “शॉर्ट” का मतलब होता है कि ट्रेडर दांव लगाता है कि तेल की कीमत नीचे जाएगी. इन सौदों की कुल कीमत लगभग 920 मिलियन डॉलर यानी करीब 7,600 करोड़ रुपये थी. इतनी बड़ी ट्रेडिंग उस समय होना बेहद असामान्य माना जा रहा है, क्योंकि उस वक्त ऐसी कोई बड़ी खबर नहीं आई थी जो संकेत देती हो कि तेल की कीमत नीचे जाने वाली है.
BREAKING: According to our analysis, ~$920 million worth of crude oil shorts were taken 70 minutes before an Axios report claimed the US and Iran were near a "14-point" deal to end the war.
— The Kobeissi Letter (@KobeissiLetter) May 6, 2026
At 3:40 AM ET today, nearly 10,000 contracts worth of crude oil shorts were taken without… pic.twitter.com/SZafvnZHHG
लेकिन कुछ ही मिनट बाद ईरान ने “पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी” लॉन्च कर दी. इसके बाद तेल की कीमतें अचानक 8% ऊपर चढ़ गईं. अब सोशल मीडिया और बाजार में सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी को डील की खबर पहले से पता थी? या फिर यह सिर्फ एक संयोग था?
यह भी पढ़ें: अगले 24 घंटे में खत्म हो जाएगी अमेरिका और ईरान की जंग?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं