- पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता स्थगित हो गई है
- अमेरिका ने युद्धविराम अवधि बढ़ाने का फैसला किया है जबकि ईरान इसे अपनी जीत मानकर मजाक उड़ा रहा है
- इंडोनेशिया स्थित ईरानी एंबेसी ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का मीम बनाकर खिल्ली उड़ाई है
ईरान-अमेरिका के बीच आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता अभी नहीं होगी. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक ओर जहां इसकी तैयारी कर ली थी तो वहीं ट्रंप ने भी ईरान से सीधे बात करने की इच्छा जताई थी. ईरान पकिस्तान आया नहीं और कल तक बम बरसाने की चेतावनी देने वाला अमेरिका सीजफायर बढ़ाने पर राजी हो गया. ईरान इसे अपनी जीत मानकर अब मीम गेम खेल रहा है. इंडोनेशिया में स्थित ईरानी एंबेसी ने डील के लिए पाकिस्तान निकलने वाले उप राष्ट्रपति जेडी वेंस का मीम के बहाने मजाक उड़ाया है. एंबेसी ने मशहूर हास्य कलाकार मिस्टर बीन के एक फनी सीन को एडिट कर वेंस की खिल्ली उड़ाई है. ईरान का ये मीम देख अमेरिका को जरूर मिर्ची लग सकती है.
ईरान ने मीम के बहाने उड़ाया जेडी वेंस का मजाक
इंडोनेशिया में स्थित ईरानी एंबेसी ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि बातचीत शुरू होने का इंतजार करते हुए...अब भी बातचीत शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं... ईरान ने एक्स पर अपनी पोस्ट के समर्थन में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की 4 फोटो लगाकर उनका मजाक बनाया है. इसके लिए उसने मशहूर हास्य कलाकार मिस्टर बीन का इंतजार करते एक पुराने वीडियो को एडिट कर उसमें वेंस का चेहरा लगाकर मजाक उड़ाया है. हालांकि ईरान की एंबेसी का ये मीम अमेरिका से बातचीत रद्द होने और युद्धविराम बढ़ाने के फैसले के पहले का है.
Waiting for negotiations like…
— Iran Embassy in Indonesia (@IraninIndonesia) April 21, 2026
//
Masih nunggu negosiasi nih… pic.twitter.com/qmK6t18t5F
सीजफायर बढ़ा, क्या बोले अमेरिका-ईरान?
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की अवधि बढ़ाने और पीस डील न होने के बाद अपना बयान जारी किया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि ईरान की सरकार बुरी तरह से बंटी हुई है और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है. पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अनुरोध किया कि हम ईरान पर अपना हमला तब तक रोककर रखें जब तक कि उनके नेता या प्रतिनिधि कोई एक राय वाला प्रस्ताव लेकर नहीं आ जाते.
इस फैसले पर ईरान के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ के सीनियर सलाहकार महदी मोहम्मदी ने कहा कि हारने वाला पक्ष शर्तें तय नहीं कर सकता. उन्होंने ईरानी पोर्ट्स पर US की नाकाबंदी को घेराबंदी कहा है. मोहम्मदी ने ट्रंप पर सीजफायर बढ़ाने को सरप्राइज स्ट्राइक के लिए समय खरीदने की चाल के तौर पर पेश किया है.
यह भी पढ़ें- ट्रंप की तुनकमिजाजी से अमेरिकी परेशान, पोप के झगड़े में तो आधे से ज्यादा उनके खिलाफ गए
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-अमेरिका बुलाते रहे, फिर भी बातचीत के लिए क्यों नहीं आया ईरान? 4 कारण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं