विज्ञापन

मुजतबा खामेनेई का पता बताने वाले को मिलेंगे 92 करोड़ रुपये, जानें- ट्रंप के टारगेट पर अब कौन-कौन ईरानी नेता

Iran US War: अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई और आईआरजीसी के वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी देने पर करोड़ों रुपये का इनाम घोषित किया है.

मुजतबा खामेनेई का पता बताने वाले को मिलेंगे 92 करोड़ रुपये, जानें- ट्रंप के टारगेट पर अब कौन-कौन ईरानी नेता
  • अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई और आईआरजीसी के वरिष्ठ अधिकारियों पर भारी इनाम घोषित किया है
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि मुजतबा खामेनेई जिंदा हैं लेकिन हाल ही के हमलों में घायल हुए हैं
  • अमेरिका और इजरायल ईरान के खिलाफ हवाई हमलों को तीसरे सप्ताह तक तेज कर चुके हैं और बड़े हमले करने की योजना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

10 मिलियन डॉलर यानि 92 करोड़ 47 लाख 48 हजार रुपये... यही वो भारी-भरकम इनाम की रकम है, जो अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) से जुड़े कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने का ऐलान किया है. डोनाल्‍ड ट्रंप अब इस युद्ध को जल्‍द खत्‍म करने के मूड में नजर आ रहे हैं. ईरान पर एक के बाद एक बड़े हमले अमेरिका और इजरायल की ओर से किये जा रहे हैं. तेल ठिकानों से लेकर ईरान के बड़े लीडर्स को निशाना बनाया जा रहा है. दावा तो ये भी किया जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ये दावा किया है कि मुजतबा जिंदा तो हैं, लेकिन घायल हैं.

टारगेट पर मुजतबा 

अमेरिकी विदेश विभाग के 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' ऑपरेशन के जरिए ये घोषणा की गई है. इस ऑपरेशन को राजनयिक सुरक्षा सेवा द्वारा चलाया जाता है. यह इनाम उन लोगों के लिए है, जो मुजतबा खामेनेई या इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े टॉप ऑफिसर्स के बारे में ठोस जानकारी देंगे. रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस ऑपरेशन के आधिकारिक बयान के अनुसार, ये मोस्‍ट वांटेट लोग आईआरजीसी के उन विभिन्न यूनिट्स का डायरेक्‍शन करते हैं, जो वैश्विक स्तर पर गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहे हैं.

ईरान के जिन नेताओं पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई, सर्वोच्च नेता के कार्यालय के उप चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी और ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी शामिल हैं. यह इनाम घोषणा ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और इज़राइल ईरान के खिलाफ अपने हवाई अभियान को तेज़ कर रहे हैं, जो अब तीसरे सप्ताह में है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक इंटरव्‍यू में कहा कि अमेरिकी सेना आने वाले दिनों में ईरानी ठिकानों पर बड़े हमले करेगी.

क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए मुजतबा?

ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद मुजतबा हुसैनी खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दावे किए जा रहे हैं कि अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ये दावा किया है कि मुजतबा जिंदा तो हैं, लेकिन घायल हैं. बता दें, ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमले में पहले दिन ही ईरान के दूसरे सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद अली खामेनेई के दूसरे बेटे मुजतबा को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया. ईरान का सुप्रीम लीडर बनाए जाने के बाद से मुजतबा कहीं भी सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं. ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ये दावा कर रहे हैं कि मुजतबा जिंदा तो हैं, लेकिन वे घायल हैं. ट्रंप का कहना है कि उन्हें लगता है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर जिंदा हैं लेकिन 'घायल' हैं. इससे पहले ईरान के सरकारी चैनल ने इस बात की जानकारी दी थी कि मुजतबा को हल्की चोटें आई हैं. अली खामेनेई की मौत की खबर जब सामने आई थी, तब ये चर्चाएं भी हो रही थीं कि मुजतबा की भी इजरायल-अमेरिकी हमले में मौत हो गई. हालांकि, बाद में जानकारी आई कि हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ, मोजतबा की पत्नी, उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स में अली खामेनेई के पोते और बेटी की भी मौत की जानकारी सामने आई.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, खार्ग द्वीप में सैन्य ठिकाने तबाह, यहीं है तेल का सबसे बड़ा खजाना

अमेरिका ने भेजे और 2500 सैनिक 

अमेरिका के लगभग 2,500 मरीन सैनिक और कम से कम एक युद्धपोत पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं. एक अमेरिकी अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस' को यह जानकारी दी. नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली को पश्चिम एशिया जाने का आदेश दिया गया है. इस कदम से क्षेत्र में सैनिकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी. इस तरह से देखा जाए, तो जंग अभी लंबी चल सकती है. हालांकि, ट्रंप का कहना है कि ईरान जल्‍द ही 'सरेंडर' करने वाला है. 

ये भी पढ़ें :- ईरान ने सऊदी अरब पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर अमेरिका के 5 विमानों को नुकसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com