विज्ञापन
6 years ago

US Election Results 2020 LIVE Update:  अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव के परिणाम आने जारी हैं. चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. हालांकि, जो बाइडेन ने नतीजों में बढ़त बना ली है. अब तक के रुझानों के मुताबिक मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 राज्यों जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने 20 राज्यों पर कब्जा जमाया है. अब तक के रुझानों में मौजूदा राष्ट्रपति ट्रम्प इलेक्टरोल वोटों में जो बाइडेन से पीछे चल रहे हैं. उन्हें 213 जबकि बाइडेन को 238 वोट मिले हैं. व्हाइट हाउस की जंग के लिए 270 वोटों की जरूरत है. 

अमेरिकी मीडिया के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा और मोंटाना जीत लिया है. इनके अलावा इंडियाना, ओक्लाहोमा, केंटकी, टेनिशी और वेस्ट वर्जीनिया में उन्हें पहले ही जीत मिल चुकी है, जबकि जो बाइडेन ने अपने गृह राज्य डेलवेयर के अलावा न्यूयॉर्क जीत लिया है. इसके अलावा देश की राजधानी वाशिंगटन भी बाइडन के खाते में गई है.

अमेरिकी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन प्रतिनिध सभा के लिए चुनाव लड़े चारों भारतीय मूल के प्रत्याशियों - डॉ.एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति- ने एक बार फिर जीत दर्ज की है.

अमेरिका में इस बार वोटिंग के दिन से पहले ही लाखों लोग मेल या बैलट के जरिए वोट कर चुके हैं. बैलट के जरिए अब तक 93 मिलियन यानी नौ करोड़ 30 लाख से लोग वोट कर चुके हैं, जो 2016 में पड़े कुल 138.8 मिलियन का दो तिहाई है. इस साल कुछ 239 मिलियन लोग वोट डालने के पात्र हैं.

US Election Results 2020 Live Updates : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
President Donald Trump, US Election Day, New York, New Jersey, Virginia, US Election 2020 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com