विज्ञापन

145 बच्चों को ऑनलाइन बनाया शिकार, कनाडा के बाद अमेरिका में मिली 33 साल की सजा

US Crime News: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर वीडियो कॉल और गंदी रिकॉर्डिंग करके ब्लैकमेल... अमेरिका में 145 मासूम बच्चों के यौन शोषण के मामले में सजा सुनाई गई है.

145 बच्चों को ऑनलाइन बनाया शिकार, कनाडा के बाद अमेरिका में मिली 33 साल की सजा
US Crime News: रमणन पथमनाथन को कनाडा के बाद अमेरिका में मिली 33 साल की सजा

US Crime News: कनाडा के टोरंटो शहर के रहने वाले 40 साल के रमणन पथमनाथन को अमेरिका में 33 साल जेल की सजा सुनाई है. उसने अमेरिका भर में 145 से भी से ज्यादा बच्चों को निशाना बनाकर बड़े स्तर पर ऑनलाइन यौन शोषण किया था. उसके शिकार बच्चों की उम्र 6 साल तक की भी थी. वैसे तो रमणन ने 30 जनवरी को ही जज के सामने खुद को दोषी मान लिया था, लेकिन उसे सजा अब सुनाई गई है. अभी पथमनाथन कनाडा की जेल में 12 साल की कैद काट रहा है. चलिए पूरा मामला बताते हैं.

सोशल मीडिया को बनाया क्राइम का जरिया

अमेरिका के कोलंबिया जिले के अटॉर्नी ऑफिस ने एक प्रेस रिलीज में पूरे मामले की जानकारी दी है. कोर्ट में दाखिल डॉक्यूमेंट के अनुसार, पथमनाथन ने कम से कम 145 युवा लड़कियों और लड़कों के साथ कॉन्टैक्ट करने के लिए कई सोशल मीडिया अकाउंट बनाए. उसने मुख्य रूप से इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल किया. 

कम से कम मार्च 2014 से लेकर 10 मार्च, 2021 को अपनी गिरफ्तारी के दिन तक, पथमनाथन ने खुद को न्यू जर्सी के एक किशोर (टीनेजर) लड़के के रूप में पेश किया. 

पथमनाथन ने हर मामले में पूरी साजिश रची. वो नाबालिग लड़कियों और लड़कों से कहता था कि उसके साथ वीडियो चैट करने के दौरान वे सेक्सुअल ऐक्ट करें. उसने उन्हें अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने और कुत्तों, भाई-बहनों और अन्य रिश्तेदारों के साथ सेक्सुअल एक्ट में शामिल होने को कहा. लगभग सभी वीडियो चैट में, पथमनाथन ने इन बच्चों को सेक्सुअल एक्ट में लगे वयस्कों की तस्वीरें भेजीं ताकि उन्हें दिखाया जा सके कि वह जो करने को कह रहा है, वह कैसे किया जा सकता था.  

 जब ये नाबालिग उसके कहे अनुसार कहते थे तो वह फोटो ले लेता था और वीडियो बना लेता था. पीड़ितों में से कुछ की उम्र छह साल तक थी. आगे शुरू हुआ सेक्सटॉर्शन का खेल. जब नाबालिग पीड़ितों ने उसके कहे अनुसार सेक्सुअल एक्ट जारी रखने से इनकार कर दिया या पथमनाथन को ब्लॉक कर दिया, तो उसने बच्चों के दोस्तों या परिवार को तस्वीरें भेजने की धमकी दी. 

कनाडा में काट रहा

27 अक्टूबर, 2022 को, पथमनाथन ने कनाडा में इसी तरह के अपराधों के लिए दोषी ठहराया, और बाद में उसे 12 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. अभी वह कनाडा की जेल में है.

अब उसे अमेरिका में भी 33 साल की जेल की सजा मिली है. चीफ जस्टिस बोसबर्ग ने कहा है कि 33 साल जेल में काटने के बाद अगले 10 साल तक उसके निगरानी में रखा जाएगा और उसे यौन अपराधी के रूप में रजिस्टर किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: '487 लोगों से संबंध बनाने को मजबूर किया': बैंक मैनेजर ने गर्लफ्रेंड को नर्क में धकेला,कहा- गिनती ही छोड़ दी थी

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Internet Crime, US Crime News, Sextortion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com