- अमेरिकी कॉमेडियन एलेक्स स्टेन ने प्लानो सिटी काउंसिल की बैठक में हिंदू धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाया
- स्टेन ने पीला कुर्ता, काली शॉर्ट्स और लाल तिलक लगाकर खुद को भारतीय युवक के रूप में पेश किया और सीमा लांघी
- उन्होंने गाय को दिव्य माता बताते हुए तंज कहा, उसके दूध, मूत्र और गोबर की पूजा का मजाक उड़ाया
अमेरिका के दक्षिणपंथियों के लिए भारतीय संस्कृति, यहां के लोगों, उनके बोलने के लहजे और आस्था का मजाक उड़ाना कोई नई बात नहीं है. एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है जब कॉमेडी के नाम पर भारत, हिंदू और उसकी संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है. अमेरिका के कॉमेडियन और रूढ़िवादी यूट्यूबर एलेक्स स्टेन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अमेरिकी राज्य टेक्सास में प्लानो सिटी काउंसिल की बैठक में एलेक्स स्टेन ने कुछ ऐसा किया, जिसकी खूब आलोचना हो रही है. उन्होंने यहां अपने भाषण में हिंदू धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाया, जिसके विरोध में वहां मौजूद कई भारतीय-अमेरिकी लोग इवेंट छोड़कर बाहर चले गए.
भारतीय युवक की एक्टिंग के नाम पर सीमा लांघी
एलेक्स स्टेन इस बैठक में पीला कुर्ता, काली शॉर्ट्स, चप्पल और लाल तिलक लगाकर पहुंचे थे. वो अपने इस एक्ट में खुद को "भारत की पवित्र भूमि, बहुत दूर" से आए एक "युवा भारतीय लड़के" के रूप में पेश किया. और फिर सिलसिला शुरू हुआ भारतीय संस्कृति के मजाक उड़ाने का. अपने स्पीच के दौरान, स्टेन ने बार-बार गायों को लेकर हिंदुओं के दिल में बसी आस्था का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि गाय दिव्य माता है. उसका मूत्र, गोमूत्र, औषधि का शुद्धतम रूप है. और उसका गोबर, गोबर, पवित्र सोना है.
Young Indian boy begs the Mayor of Plano for help stop the attacks from the Muslim Brotherhood and his HOA association pic.twitter.com/CPmGX7tpfr
— After Hours with Alex Stein #99 (@alexstein69420) February 10, 2026
उन्होंने कहा, "मैं गायों की पूजा करता हूं लेकिन गाय कोई साधारण जानवर नहीं है, गाय दिव्य माता है, उसका दूध अमृत है, उसका मूत्र, गोमूत्र देवताओं से प्राप्त औषधि का सबसे शुद्ध रूप है और उसका गोबर पवित्र सोना है, जो स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए वरदान है."
यह सब वह फेक और स्टीरियोटाइप करने वाले कथित भारतीय लहजे में बोल रहे थे.
भारतीय-अमेरिका इवेंट छोड़कर गए
एलेक्स स्टेन ने इस वीडियो को 10 फरवरी को अपने X अकाउंट पर शेयर किया है और तब से इसकी खूब आलोचना हो रही है. कई यूजर्स ने इसे नस्लवादी और जानबूझकर अपमानजनक बताया है. इस वीडियो का कैप्शन है: "युवा भारतीय लड़का मुस्लिम ब्रदरहुड और उसके एचओए एसोसिएशन के हमलों को रोकने में मदद के लिए प्लानो के मेयर से गुहार लगा रहा है." इस वीडियो में दिखा कि दर्शकों में से कुछ भारतीय सदस्यों बैठक को बीच में ही छोड़कर बाहर जा रहे हैं, संभवतः स्टेन द्वारा भारत और इसकी संस्कृति का मजाक उड़ाने के कारण.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं