विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

18 महीने प्लानिंग और रूस पर कल्पना से परे ड्रोन अटैक… यूक्रेन ने पुतिन और पश्चिमी देशों को दिए 5 मेसेज

Ukraine's Operation Spiders Web: यूक्रेन ने रूस के खिलाफ ‘ऑपरेशन स्पाइडर वेब’ चलाया है. यूक्रेन के ड्रोन रूस के अंदर साइबेरिया तक घुस आए और उन्होंने रूस के 4 सैन्य हवाई अड्डों पर हमला किया.

18 महीने प्लानिंग और रूस पर कल्पना से परे ड्रोन अटैक… यूक्रेन ने पुतिन और पश्चिमी देशों को दिए 5 मेसेज
यूक्रेन ने रूस के खिलाफ ‘ऑपरेशन स्पाइडर वेब’ चलाया है.

Ukraine's Operation Spiders Web: कभी किसी को इतना भी मत डराओ, कि डर ही खत्म हो जाए.. मैरी कॉम फिल्म का यह डॉयलॉग असल जिंदगी के लिए सीख भी है और इसे अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते यूक्रेन ने मानो बीजमंत्र बना लिया है. जब कोई इंसान या देश अपने अस्तित्व को बचाने के लिए ही जूझता है तो वो कई बार ऐसे कदम उठा लेता है, जिसे तौला जाए तो साहस और दुस्साहस के बीच कहीं आता है. यूक्रेन ने रविवार, 1 जून को रूस के खिलाफ जो ‘ऑपरेशन स्पाइडर वेब' चलाया उसकी गिनती इसी में हो रही है. यूक्रेन के ड्रोन रूस के अंदर साइबेरिया तक घुस आए और उन्होंने रूस के 4 सैन्य हवाई अड्डों पर हमला किया. रूस ने इस एयर स्ट्राइक की प्लानिंग पिछले 18 महीनों में की और पिछले 3 सालों की जंग में पहली बार उसके इस बड़े स्तर का एयर स्ट्राइक रूस पर किया है.

यूक्रेन ने कहा है कि उसने हजारों किलोमीटर दूर चार रूसी एयरबेस पर खड़े 7 अरब डॉलर मूल्य के रूसी विमानों को नुकसान पहुंचाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में रूसी फाइटर जेट आग की लपटों और काले धुएं में घिरे दिखाई दे रहे हैं.

यूक्रेनी सुरक्षा सेवाओं (SBU) के एक सूत्र ने कहा कि हमलों में 41 रूसी फाइटर जेट मारे गए जिनका इस्तेमाल "यूक्रेनी गांवों पर बमबारी" करने के लिए किया गया था. इस ऑपरेशन की प्लानिंग और उसको जमीन पर संभव कर दिखाना अपने आप में नायाब माना जा रहा है. कई छोटे ड्रोनों को रूस में तस्करी कर रूस में लाया गया, मालवाहक ट्रकों में विशेष डिब्बों में रखा गया, हजारों मील दूर कम से कम चार अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया, और पास के एयरबेस की ओर दूर से लॉन्च किया गया.

यूक्रेन के राष्ट्रपति (बाएं) यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रमुख के साथ बैठक करते हुए

यूक्रेन के राष्ट्रपति (बाएं) यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के प्रमुख के साथ बैठक करते हुए

“खत्म होंगे भी आखिरी दम तक लड़कर”- यूक्रेन का मेसेज साफ

  • 'यूक्रेन के पास केवल छह महीने बचे हैं'
  • ‘यूक्रेन के पास कोई बाजी नहीं बची'
  • 'शांति का एक मात्र विकल्प सरेंडर है'
  • ‘रूस हार नहीं सकता'

मेसेज है कि 3 साल से हमलों को झेलते एक प्राउड नेशन ने उपर लिखे इन बातों को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है. उसने साबित कर दिया है कि आखिरकार यूक्रेन के हाथ में भी कुछ बाजी बाकी हैं. रूसी और यूक्रेनी अधिकारी 2022 के बाद से अपनी सीधी शांति वार्ता के दूसरे दौर के लिए सोमवार को तुर्की के शहर इस्तांबुल में बैठने वाले हैं. लेकिन युद्ध को कैसे समाप्त किया जाए, इस पर दोनों पक्ष अभी भी दूर हैं और लड़ाई बढ़ रही है. बीबीसी के राजनयिक संवाददाता पॉल एडम्स के अनुसार इस्तांबुल में जब बातचीत की मेज पर अब जब यूक्रेन जाएगा तो उसके बैक हैंड में एक मेसेज होगा- हम हारे नहीं हैं. यह मेसेज रूस के लिए हैं. यह मेसेज अमेरिका के लिए है. अगर यूक्रेन की यह बाजी बैकफायर भी करती है तो उसे वह मंजूर है. जब सवाल अस्तित्व का होता है तो साहस और दुस्साहस के बीच का अंतर बहुत कम हो जाता है.

ऑपरेशन स्पाइड वेब के बारे में कुछ और बात

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लाडिमीर जेलेंस्की ने रविवार को इस कॉर्डिनेटेड एयर स्ट्राइक के "शानदार" परिणामों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इसमें 117 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था और यह तीन साल से अधिक के युद्ध में यूक्रेन की ओर से किया गया "सबसे लंबी दूरी का ऑपरेशन" था.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर पुष्टि की कि उसके कई सैन्य विमानों में "आग लग गई", और कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ. टेलीग्राम पर रूसी सेना के करीबी अकाउंट रयबर ने इसे मॉस्को के लिए "बहुत भारी झटका" कहा और रूस के इंंटेलिजेंस (खुफिया) डिपार्टमेंट की तरफ से "गंभीर त्रुटियों" की ओर इशारा किया.

वहीं SBU सूत्र ने कहा कि हमलों ने पूर्वी साइबेरियाई शहर बेलाया, ओलेन्या, फिनलैंड के पास आर्कटिक में और मॉस्को के पूर्व में इवानोवो और डायगिलेवो में रूसी हवाई अड्डों को निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन के ड्रोन हमले में अपने फाइटर जेट्स खोने पर क्या कहा, अमेरिका ने क्यों दुख जताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ukraine Russia War, Operation Spiders Web, Ukraine Attack On Russia, Appspecial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com