भारतीय मूल के एक डांसर ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अपनी डांस कक्षाओं को भांगड़ा-व्यायाम की ऑनलाइन कक्षाओं में बदल दिया, जिससे प्रभावित होकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने उन्हें पॉइंट्स ऑफ लाइट सम्मान प्रदान किया है. राजीव गुप्ता ने लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से लॉकडाउन के दौरान मुफ्त में ऑनलाइन भांगड़ा-व्यायाम कक्षाएं संचालित की.
गुप्ता का मानना है कि तेज गति और ऊंची बीट वाले पारंपरिक भारतीय नृत्य भांगड़ा करने से व्यायाम भी हो जाता है. उन्होंने इस भावना के साथ सोशल मीडिया मंचों पर भांगड़ा-व्यायाम की कक्षाएं चलानी शुरू कीं. इसके फलस्वरूप उन्हें पिछले सप्ताह पॉइंट ऑफ लाइट सम्मान से नवाजा गया. समाज में परिवर्तन लाने वाले लोगों को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री द्वारा यह सम्मान दिया जाता है.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने गुप्ता को लिखे एक पत्र में कहा, “पिछले कुछ महीनों में आपकी ऑनलाइन भांगड़ा कक्षाओं में भाग लेने वालों में ऊर्जा का संचार हुआ है. कोरोना वायरस से हमारी जंग के दौरान घर पर रहने वाले हजारों लोगों का उत्साहवर्धन हुआ है.” उन्होंने कहा, “आप इस कठिन समय में बहुत लोगों के लिए पॉइंट ऑफ लाइट साबित हुए हैं.”
प्रधानमंत्री जॉनसन इससे पहले भांगड़ा और भारत में विवाह समारोहों में किए जाने वाले अन्य प्रकार के भारतीय नृत्य के प्रति अपना प्रेम जता चुके हैं. उनकी पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर की मां दीप कौर का संबंध पंजाब से था. गुप्ता ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान अपने भांगड़ा-व्यायाम की कक्षाओं से लोगों की सहायता कर मैं गौरवान्वित मसहूस कर रहा हूं.” उन्होंने कहा, “इस सम्मान के लिए मैं सचमुच आभारी हूं। इसका इतना बड़ा प्रभाव पड़ेगा, यह मैंने नहीं सोचा था.”
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं