विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2020

युगांडा के इमाम की ''पत्नी'' निकली पुरुष, शादी के 2 हफ्ते बाद इस तरह हुआ खुलासा

शादी के बाद दोनों के बीच किसी भी तरह का शारीरिक संबंध नहीं बना था. ऐसा इसलिए क्योंकि इमाम की पत्नी नबूकीरा ने उसे कहा था कि अभी उसको पीरियड्स हैं. 

Also Read in
युगांडा के इमाम की ''पत्नी'' निकली पुरुष, शादी के 2 हफ्ते बाद इस तरह हुआ खुलासा
शादी के 2 हफ्तों बाद इमाम को पता चला कि उसकी पत्नी औरत नहीं बल्कि पुरुष है.
कंपाला:

अफ्रीकी देश युगांडा (Uganda) के एक इमाम को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी औरत नहीं बल्कि आदमी है. मोहम्मद मुतुबा और उसकी दुल्हन ने दो हफ्ते पहले ही निकाह किया था. हालांकि, शादी के बाद दोनों के बीच किसी भी तरह के शारीरिक संबंध नहीं बने थे.

यह भी पढ़ें: Video: नमाज पढ़ रहे थे इमाम और अचानक आ गया भूकंप, देखें क्या हुआ फिर...

युगांडा के न्यूज आउटलेट डेली मॉनिटर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी को अभी 2 हफ्ते ही हुए थे. दोनों के बीच किसी भी तरह का शारीरिक संबंध नहीं बना था और इस वजह से इमाम को यह पता ही नहीं चला कि उसकी पत्नी एक मर्द है. हालांकि, 2 हफ्तों बाद इमाम के पड़ोसी ने इस बात का खुलासा किया कि उसकी पत्नी एक मर्द है. इमाम के पड़ोसी ने उसकी ''पत्नी'' पर आरोप लगाया कि वह दीवार से कूद कर उनके घर में घुसी और उनका सामान चुरा लिया, जिसमें टीवी और कपड़े शामिल हैं. इसके बाद पड़ोसी ने कहा कि वह कोई औरत नहीं बल्कि एक आदमी है. 

इमाम के पड़ोसी ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की. इसके कुछ देर बाद ही इमाम और उसकी ''पत्नी'' को पुलिस स्टेशन ले जाया गया. चूंकी इमाम की पत्नी ने हिजाब और सैंडल पहने हुए थे इसलिए उसे जेल में डालने से पहले एक महिला पुलिस कर्मी ने उसकी जांच की और वह भौचक्का रह गई. महिला पुलिस कर्मी के जांच करने से इमाम की ''पत्नी'' का रहस्य खुल गया. इसके बाद जब पुलिस ने इमाम को इस बारे में बताया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. 

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने पैसों के लिए इमाम से शादी की थी. इमाम ने बाद में बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात क्याम्पिसी मस्जिद में हुई थी. इमाम ने कहा, ''मैं शादी के लिए एक खूबसूरत लड़की की तलाश कर रहा था और जब मैं, हिजाब पहने हुए एक खूबसूरत लड़की से मिला तो मैंने उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया और उसने मुझसे शादी के लिए हां कर दिया''.  इमाम ने आगे कहा, ''उसने मुझे कहा कि जब तक हमारी शादी नहीं होती तब तक हम शारीरिक संबंध नहीं बना सकते''. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uganda, Uganda Imam, Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com