विज्ञापन

अदाणी ग्रुप के चिंतन रिसर्च फाउंडेशन ने 'भारत-अफ्रीका साझेदारी' विषय पर किया सम्मेलन, संभावनाओं पर हुई चर्चा

दक्षिण अफ्रीका के राजदूत ने चिंतन रिसर्च फाउंडेशन की कॉन्फ्रेंस में कहा कि अफ्रीका ने इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन को मिस किया, लेकिन अब टेक्नोलॉजिकल रिवॉल्यूशन को मिस नहीं करना चाहते.

अदाणी ग्रुप के चिंतन रिसर्च फाउंडेशन ने 'भारत-अफ्रीका साझेदारी' विषय पर किया सम्मेलन, संभावनाओं पर हुई चर्चा
अदाणी ग्रुप के चिंतन रिसर्च फाउंडेशन ने किया सम्मेलन का आयोजन.
  • अदाणी ग्रुप के चिंतन रिसर्च फाउंडेशन ने भारत-अफ्रीका साझेदारी पर एक सम्मेलन का आयोजन किया
  • भारत-अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 100 बिलियन डॉलर है, जिसे 500 बिलियन डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है
  • अफ्रीकी देश भारत के साथ आर्थिक और राजनीतिक संबंध बढ़ाने के इच्छुक हैं. कई नेता मई में भारत आ सकते हैं.
नई दिल्ली:

अदाणी ग्रुप के चिंतन रिसर्च फाउंडेशन ने सोमवार को एक सम्मेलन का आयोजन किया. जिसका विषय था "बदलते वैश्विक क्रम में भारत-अफ्रीका साझेदारी". इस सम्मेलन में संभावनाओं पर चर्चा की गई कि इससे भारत को क्या फायदा होगा. इस बारे में सीआरएफ के अध्यक्ष शिशिर प्रियदर्शी ने एनडीटीवी को बताया. 

ये भी पढ़ें- AIMA अवॉर्ड्स 2026: करण अदाणी बने 'बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर', कर्मचारियों को समर्पित किया पुरस्कार

व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य

सीआरएफ के अध्यक्ष शिशिर प्रियदर्शी ने बताया कि अफ्रीका के 51 देश और भारत के बीच अभी द्विपक्षीय व्यापार सिर्फ करीब 100 बिलियन डॉलर के आसपास है. आकलन ये है कि भारत और अफ्रीकी देशों के बीच इस व्यापार को मौजूदा 100 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 500 बिलियन डॉलर तक करना संभव है. 

टेक्नोलॉजिकल रिवॉल्यूशन को मिस नहीं करना चाहते

दक्षिण अफ्रीका के राजदूत ने चिंतन रिसर्च फाउंडेशन की कॉन्फ्रेंस में कहा कि अफ्रीका ने इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन को मिस किया, लेकिन हम टेक्नोलॉजिकल रिवॉल्यूशन को मिस नहीं करना चाहते. शिशिर प्रियदर्शी ने कहा कि अफ्रीकी देश भी भारत के साथ आर्थिक और राजनीतिक संबंध बढ़ाना चाहते हैं. संभव है कि मई महीने में कई अफ्रीकी देशों के बड़े नेता भारत की यात्रा पर दिल्ली पहुंचें.

अफ्रीका एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब

उन्होंने कहा कि हमें अफ्रीकी देशों के साथ आर्थिक और डिप्लोमेटिक संबंध बढ़ाने के दौरान यूरोपीय यूनियन (EU) और अमेरिका के मुकाबले एक नई रणनीति अपनानी होगी. हमें अफ्रीका को एक बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर देखना होगा


 

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Group, Chintan Research Foundation, India Africa, Shishir Priyadarshi, CRF Conference
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com