अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से दुनियाभर में खलबली मची हुई है. अमेरिका के टैरिफ के जवाब में चीन, कनाडा और मेक्सिको भी जैसे को तैसा जवाब दे रहा है, मतलब कि ट्रंप टैरिफ का जवाब भी टैरिफ लगाकर दिया जा रहा है. ट्रंप कई बार भारत की तरफ से लगाए जाने वाले टैरिफ पर भी खुलकर बोल चुके हैं, यहां तक कि ट्रंप भारत को टैरिफ किंग बताने से हिचके नहीं थे. पिछले दिनों ही ट्रंप ने कहा था कि भारत टैरिफ कम करने के लिए मान गया है.
ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने की दी धमकी
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ 'बहुत अच्छे संबंध' होने के बावजूद 'एकमात्र समस्या' यह है कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है. इसके साथ ही ट्रंप ने दो अप्रैल से भारत से होने वाले आयात पर जवाबी टैरिफ लगाने की अपनी धमकी भी दोहराई. ट्रंप ने अमेरिकी समाचार वेबसाइट ‘ब्रेइटबार्ट न्यूज' के साथ इंटरव्यू में भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर चर्चा के दौरान यह बात कही.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2 अप्रैल से भारत पर भी लगेगा टैरिफ
पीएम मोदी के साथ पिछले महीने हुई शिखर वार्ता के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन भारत के साथ मेरी एकमात्र समस्या यह है कि वह दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक हैं.'' इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वे संभवतः उन टैरिफ में काफी हद तक कटौती करने जा रहे हैं. हालांकि, दो अप्रैल को हम उनसे वही टैरिफ वसूलेंगे जो वे हमसे वसूलते हैं.''
भारत को टैरिफ किंग बता चुके हैं ट्रंप
ट्रंप ने भारत की तरफ से अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए हाई टैरिफ की बार-बार आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि भारत बहुत अधिक टैरिफ लगाने वाला देश है. वह अतीत में भी भारत को ‘टैरिफ किंग' करार दे चुके हैं. पिछले महीने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान भी ट्रंप ने कहा था कि भारत टैरिफ के मामले में बहुत सख्त रहा है. ट्रंप ने मार्च की शुरुआत में कहा था कि भारत अपने टैरिफ में ‘‘काफी कटौती'' करने पर सहमत हो गया है.
ट्रेड टैरिफ पर अभी तक कोई समझौता नहीं
हालांकि, वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने 10 मार्च को एक संसदीय समिति को बताया था कि इस बारे में बातचीत अभी जारी है और भारत एवं अमेरिका के बीच ट्रेड टैरिफ पर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है. ट्रंप ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप-आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) के बारे में कहा कि यह ‘‘अद्भुत देशों का समूह है जो व्यापार में हमें नुकसान पहुंचाने वाले दूसरे देशों का मुकाबला करने के लिए एक साथ आ रहे हैं.''
इसके साथ ही ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारे पास व्यापार में साझेदारों का एक शक्तिशाली समूह है. हालांकि, हम उन साझेदारों को बुरा व्यवहार करने की अनुमति नहीं दे सकते लेकिन हम अपने दुश्मनों के साथ कई मायनों में अपने दोस्तों की तुलना में कहीं बेहतर बर्ताव करते हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘यह अद्भुत देशों का एक समूह है जो उन देशों का मुकाबला कर रहा है जो व्यापार में हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं