विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2016

इस्राइल के येरूसलम के पास जंगल में लगी भयावह आग, हजारों लोगों को बाहर निकाला गया

Also Read in
इस्राइल के येरूसलम के पास जंगल में लगी भयावह आग, हजारों लोगों को बाहर निकाला गया
येरूसलम: इस्राइल में येरूसलम के पास शुक्रवार को जंगल में भयावह आग लगी, जिसके मद्देनजर उत्तरी इस्राइल के हजारों लोगों को अपना घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा.

येरूसलम पहाड़ियों में रहने वाली पूरे 'नताफ' समुदाय को शुक्रवार को एक बार फिर बाहर निकाला गया. गौरतलब है कि सोमवार से ही इलाके में आग लगी है. इस्राइल के तीसरे सबसे बड़े शहर हेफा में स्थानीय निवासियों को घर लौटने को कहा गया है, इससे पहले ही 60,000 लोग घर लौट चुके हैं जो हेफा की आबादी का लगभग एक-चौथाई है.

इस्राइल के अग्निशमन एवं बचाव सेवा के मुताबिक, जंगल के चार स्थानों पर फैली इस आग में हेफा के 600 से अधिक घर जलकर खाक हो गए. अमेरिका के दर्जनभर दमकलकर्मियों ने बचावकार्यों के लिए शुक्रवार को इस्राइल का रुख किया. इसके साथ ही विदेशी दमकलकर्मियों के 13 विमान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

इस फिलीस्तीन के राष्ट्रीय प्रशासन ने इस्राइल को मदद भेजी हैं. फिलीस्तीन ने दमकलकर्मियों के चार वाहन भेजे हैं. वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को इस्राइल के नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया. इस्राइल के कुछ नेताओं का कहना है कि इस्राइल में रहने वाले फिलीस्तीनी नागरिकों ने जानबूझकर यह आग लगाई है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इस्राइल, इस्राइल में आग, जंगल में आग, जेरूसलम, नताफ, Israel, Israel Wildfire, Israelisburning, Benjamin Netanyahu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com