विज्ञापन

होर्मुज पर संकट बरकरार... US ने 90 जहाज लौटाए, गुस्साए खामेनेई ने इजरायल को बता दिया कैंसर

US ने ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी सख्त करते हुए 90 जहाजों को रोका है, जबकि 4 जहाज निष्क्रिय किए. वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने इजरायल को 'कैंसर' बताते हुए खत्म करने की बात कही है. कुल मिलाकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अब तनाव बढ़ता दिख रहा है.

होर्मुज पर संकट बरकरार... US ने 90 जहाज लौटाए, गुस्साए खामेनेई ने इजरायल को बता दिया कैंसर
होर्मुज में गश्त लगाते US के हेलिकॉप्टर.
नई दिल्ली:

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां US ने समुद्री नाकाबंदी लागू कर सख्ती बढ़ा दी है. इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने इजरायल को लेकर तीखा बयान दिया है, जिससे हालात और गरमा गए हैं.

समुद्र में US का एक्शन

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी को लागू करते हुए बड़ा कदम उठाया है. US Marine Corps का AH-1Z Viper अटैक हेलिकॉप्टर क्षेत्रीय जलक्षेत्र में गश्त कर रहा है और जहाजों की निगरानी की जा रही है. 20 मई तक अमेरिकी बल करीब 90 जहाजों को रास्ता बदलने पर मजबूर कर चुके हैं और 4 जहाजों को निष्क्रिय किया गया है, ताकि प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

खामेनेई का इजरायल पर तीखा बयान

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने इजरायल को खतरनाक और घातक कैंसर बताते हुए कहा कि उसे जड़ से खत्म करना ही होगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच ईरान वैश्विक ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है.

यह भी पढ़ें- चीन के BRI के जवाब में भारत लाया था IMEC, इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली कैसे बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट?

‘दो वैश्विक ताकतों के खिलाफ लड़ाई'

खामेनेई ने कहा कि ईरान आज 'दो वैश्विक ताकतों' के खिलाफ एक ऐतिहासिक संघर्ष में खड़ा है. उन्होंने इसे एक ऐसी लड़ाई बताया, जिसमें सरकार और जनता दोनों की जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ गई है.

जनता और सरकार को साफ संदेश

अपने संबोधन में खामेनेई ने ईरान में एकता बनाए रखने और आर्थिक चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता की समस्याओं, खासकर आर्थिक और रोजमर्रा के मुद्दों को जमीनी स्तर पर हल करें.

यह भी पढ़ें- ईरान में जिस कट्टरपंथी नेता को कुर्सी पर बैठाना चाहते थे ट्रंप, इजरायल ने उसी पर बम गिरा दिया

रईसी को श्रद्धांजलि

खामेनेई ने दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को याद करते हुए उनके कार्यकाल को सेवा और समर्पण का उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि रईसी की पहचान जवाबदेही, न्याय पर ध्यान और जनता के करीब रहने वाले नेता के रूप में रही.

बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

गौरतलब है कि अमेरिका की सख्ती और ईरान के आक्रामक रुख के बीच पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है. इजरायल को लेकर खामेनेई के बयान और US की सैन्य कार्रवाई ने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com