विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2011

सीमा संबंधी बातचीत में लगेगा समय : थाईलैंड

थाईलैंड के विदेशमंत्री ने भारत और चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों देशों को अब भी अपना सीमा विवाद सुलझाना बाकी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की थाईलैंड और कंबोडिया से अपने सीमा विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने की अपील के बीच, थाईलैंड के विदेश मंत्री ने कहा कि सीमा संबंधी विवाद सुलझने में लंबा समय लगता है। थाईलैंड के विदेशमंत्री ने इस मौके पर भारत और चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों देशों को अब भी अपना सीमा विवाद सुलझाना बाकी है। थाईलैंड के विदेशमंत्री कासित पिरोम्या ने संवाददाताओं से कहा, चीन और भारत की ओर देखें, उनके बीच 40 साल पहले युद्ध हुआ था। उन्होंने अब तक बातचीत भी शुरू नहीं की है, जबकि हमने बातचीत शुरू कर दी है। सीमा विवाद संबंधी बातचीत में लंबा समय लगता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रूस और चीन को भी अपना सीमा विवाद सुलझाने में लंबा समय लगा और भारत और चीन भी अब तक अपना सीमा विवाद नहीं सुलझा पाए हैं। थाई विदेश मंत्री ने यह संभवत: भारत और चीन के बीच 1962 के युद्ध के संदर्भ में कहा, जो जम्मू-कश्मीर के हिमालयी सीमा क्षेत्र अक्साई चिन और पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश के विवादास्पद क्षेत्र के कारण हुआ था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
थाईलैंड, सीमा विवाद, दोनों देश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com