Afghanistan Crisis: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन (Joe Biden Administration) ने कहा कि तालिबान की अंतरिम सरकार (interim Taliban government) अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका (US) की उम्मीदों के अनुरूप नहीं है.विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमने कार्यवाहक सरकार से अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बात की है. आपने हमें यह कहते हुए सुना है कि समावेशिता की कमी, ट्रैक रिकॉर्ड, सरकार में शामिल कुछ लोगों की पृष्ठभूमि चिंता का विषय है. यह निश्चित तौर पर ऐसी सरकार को नहीं दर्शाता, जिसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका ने उम्मीद की थी.' उन्होंने कहा, ‘यह शुरुआती कार्यवाहक सरकार है. इसमें कुछ पद रिक्त हैं. हमारे लिए केवल अफगानिस्तान की भावी सरकार की संरचना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि हम यह देखेंगे कि क्या यह समावेशी सरकार है जो उन लोगों का प्रतिनिधित्व करती हो जिसका, तालिबान प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है.'
प्राइस ने जर्मनी में अमेरिका और उसके करीबी सहयोगियों की बैठक का जिक्र करते हुए कहा, ‘कई चीजों पर आम सहमति बनी और कई लोगों ने अहम सवाल उठाए कि क्या तालिबान, लोगों की यात्रा की आजादी और सुरक्षित निकासी के अपने वादों पर खरा उतरेगा? क्या वे आतंकवाद के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेंगे?'उन्होंने पूछा, ‘आईएसआईएस-के, अल-कायदा सहित आतंकवादी समूहों से खतरे पर व्यापक चर्चा हुई जो अफगान सरजमीं से काम कर रहे हैं. क्या वे समावेशी सरकार बनाएंगे? क्या वे महिलाओं और लड़कियों की प्रगति बनाए रखेंगे? दूसरे शब्दों में कहें तो पिछले 20 वर्षों में हासिल की गयी बढ़त को क्या कायम रखा जाएगा?'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान को उसकी सार्वजनिक तथा निजी प्रतिबद्धताओं के लिए जवाबदेह ठहराता रहेगा. उसने निजी रूप से यह वादा किया था कि वैध यात्रा दस्तावेज वाले जो लोग देश छोड़ना चाहते हैं, वे देश छोड़कर जा सकेंगे.उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने बुधवार को जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास के साथ बैठक की और उसमें इस विषय पर चर्चा की गई.
- - ये भी पढ़ें - -
* 'ऐसा जमींदार जो अपनी हवेली भी न संभाल सका', कांग्रेस पर शरद पवार का तीखा तंज
* 'तिपहिया को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने पर अब भारत की निगाह, सरकार ने 2030 तक रखा लक्ष्य
* अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, NIDM की रिपोर्ट में कई सुझाव
* भारत में पिछले 24 घंटे में 34,973 नए COVID-19 केस, कल से 7.7 फीसदी कम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं