लंदन:
पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री फारुक वारदक ने कहा है कि तालिबान अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर अपना विरोध छोड़ने वाला है। वारदक ने ब्रिटेन से प्रकाशित टाइम्स एजुकेशन सप्लीमेंट को दिए साक्षात्कार में कहा कि हाल में तालिबान इस बात पर सहमत हो गया है कि वह अब लड़कियों के स्कूल जाने का विरोध नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि तालिबान के साथ चर्चा के बाद उसके साथ एक समझौता हुआ है। उन्होंने कहा, तालिबान की यह सोच, व्यवहार और सांस्कृतिक बदलाव है। मुझे तालिबान के शीर्ष नीतिगत स्तर से यह जानकारी मिली है कि वह अब शिक्षा तथा लड़कियों के शिक्षा ग्रहण करने का विरोधी नहीं है। उल्लेखनीय है कि तालिबान शासन के दौरान महिलाओं के काम करने और शिक्षा ग्रहण करने पर प्रतिबंध था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लड़कियों, शिक्षा, विरोध, तालिबान