विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2013

सीरिया : विपक्ष का आरोप, 'रासायनिक हमले' में 1300 लोग मारे गए

सीरिया : विपक्ष का आरोप, 'रासायनिक हमले' में 1300 लोग मारे गए
दमिश्क के उपनगर जमाल्का में क्षतिग्रस्त इमारतों की तस्वीर
सीरिया के मुख्य विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि सेना ने बुधवार को दमिश्क के निकट विद्रोहियों पर हमला करने के लिए रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया और इस 'नरसंहार' में 1,300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दमिश्क: सीरिया के मुख्य विपक्षी दल ने आरोप लगाया है कि सेना ने बुधवार को दमिश्क के निकट विद्रोहियों पर हमला करने के लिए रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया और इस 'नरसंहार' में 1,300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

कार्यकर्ताओं द्वारा बांटे जा रहे वीडियो में चिकित्सक एक बच्चे का इलाज करते दिख रहे हैं, जिसका दम घुट रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता की जांच नहीं की जा सकी है। अन्य फुटेज में कई लोग जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। कुछ सफेद कपड़ों से ढके हुए हैं। रासायनिक हथियारों के कथित प्रयोग का तत्काल सत्यापन नहीं हो सका है।

दमिश्क लगातार संयुक्त राष्ट्र के समक्ष रासायनिक हथियारों के प्रयोग से इनकार करता रहा है। उसका कहना है कि यह संयुक्त राष्ट्र के मिशन को रोकने की कोशिश है। कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क लोकल कोऑर्डिनेशन कमेटी (एलसीसी) ने सरकार की ओर से विषैली गैस के प्रयोग से सैकड़ों लोगों के मारे जाने की बात कही है।

सरकारी संवाद समिति 'सना' की खबर के अनुसार, गोउता में रासायनिक हथियारों के प्रयोग की खबर झूठी है। यह संयुक्त राष्ट्र के आयोग को उसका मिशन पूरा करने से रोकने की कोशिश है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा कि उनका देश रासायनिक हथियारों के प्रयोग के मामले को सुरक्षा परिषद में उठाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीरिया, रासायनिक हमला, रासायनिक हथियार, दमिश्क, Syria, Chemical Weapons, Damascus, United Nations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com